Sunday, February 8

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना वाला चौथा टी20 मैच कोहरे और स्मॉग की वजह से रद्द हो गया था। वहीं इसके बाद अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी क्रिकेट फैंस को एक बड़ी राहत दी है। इसके अलावा बीते गुरुवार, 18 दिसंबर को UPCA ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि मैच के सभी टिकट धारकों को टिकट के पूरे वापस किए जाएंगे।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मैच बीते 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाने वाला था। वहीं इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होने वाली थी। लेकिन तब इकाना स्टेडियम में पूरी तरह से कोहरा छाया हुआ था। इसके चलते हुए लखनऊ के इस मैदान पर इतना कोहरा और स्मॉग था कि काफी इंतजार के बाद रात करीब 9:25 बजे मैच को रद्द करना पड़ा था।

ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को ऐसे मिलेगें पैसे वापस :-

इसके बाद UPCA के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि सभी दर्शकों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट की पूरी राशि लौटाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिन भी दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट खरीदे हैं, उनको किसी भी तरह की अन्य प्रक्रियां से नहीं गुजरना होगा।

fourth T20 match
fourth T20 match

अब इन सभी दर्शकों की टिकट की राशि को ऑनलाइन के माध्यम से ही वापस कर दी जाएगी। वहीं अब रिफंड से जुड़ी जानकारी रजिस्टर ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी। इसके बाद अब सभी दर्शकों से Email चेक करते रहने की अपील की गई है।

ऑफलाइन टिकट वालों को ऐसे मिलेंगे पैसे वापस :-

इसके अलावा ऑफलाइन टिकट खरीदने वाले सभी दर्शकों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इस बीच ऑफलाइन वाले सभी दर्शक आगामी 20, 21, और 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक इकाना स्टेडियम, लखनऊ के गेट नंबर-2 पर स्थित बॉक्स ऑफिस पर बनाए गए स्पेशल रिफंड काउंटर से अपनी टिकट के पैसे वापस ले सकते हैं।

fourth T20 match
fourth T20 match

इसके अलावा इस बार ऑफलाइन रिफंड के लिए दर्शकों को स्वंय उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन सभी को अपने साथ प्रिंटेड टिकट के साथ एक सरकारी पहचान पत्र की कॉफी भी लाना होगा। तब उनको वहां पर पहुंचकर बैट डिटेल्स के साथ रिफंड फॉर्म भरकर टिकट के साथ जमा करना होगा। इस बीच डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के बाद रिफंड राशि सीधे दर्शकों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस बीच UPCA ने यह साफ कहा है कि वेरिफिकेशन के बाद ही राशि रिफंड की जाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version