Wednesday, June 17

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल भारत और श्रीलंका में होना है। इस टी20 टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी देश अपने स्क्वाड का ऐलान करेंगे। भारतीय सेलेक्टर्स कल ही टीम का ऐलान कर सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कल मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई मुख्यालय में न सिर्फ टीम जारी की जाएगी, बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। तो चलिए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

20 दिसंबर को हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान

Team India Squad Announcement For T20 World Cup 2026
Team India Squad Announcement For T20 World Cup 2026

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 19 दिसंबर को पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया अभी सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और इस मैच को जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। इस मैच के तुरंत बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सीधे मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वे और चयन समिति मिलकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का चयन करेगी। इस मीटिंग में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टीम का भी ऐलान किया जा सकता है।

खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम को 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा। टीम इंडिया फिलहाल इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है और वह अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगी।

कप्तान और उपकप्तान की फॉर्म पर सवाल

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के ज्यादातर स्लॉट्स लगभग पक्के हैं। इस टीम में सिर्फ कुछ स्लॉट्स हैं, जिन पर चर्चा होनी है। उपकप्तान शुभमन गिल आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं, लेकिन उनकी जगह पर कोई खतरा नहीं है और वे इस टूर्नामेंट में भी खेलते हुए दिखेंगे। शुभमन को एशिया कप से टीम में वापसी का मौका मिला था, लेकिन उसके बाद से वे छोटे फॉर्मेट में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने जब से कप्तानी संभाली है, तब से ही उनका बल्ला शांत पड़ा हुआ है। वे लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम लगातार सीरीज जीत रही है और वे अपनी कप्तानी में टीम को टी20 वर्ल्ड कप भी जिताना चाहेंगे।

ग्रुप ए में है टीम इंडिया

इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है। उनके साथ यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को रखा गया है। भारत को अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करनी है और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version