Sunday, February 8

साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के चौथे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली हैं। सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं।

आखिरी मैच इसलिए भी अहम हो गया हैं क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगा वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड जानते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs SA Head To Head In T20I Cricket
IND vs SA Head To Head In T20I Cricket

छोटे फॉर्मेट में अब तक साउथ अफ्रीका और इंडिया ने 33 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 19 मुकाबले जीते हैं और 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका है।

वहीं साउथ अफ्रीका ने खेले गए 33 मैचों में 13 जीते हैं और 19 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

INDIA
SOUTH AFRICA
33 Match 33
19 Won 13
13 Lost 19
1 No Result  1

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है। यह पहला मौका हैं जब इस नए स्टेडियम में मैच खेला जायेगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Total Match 7
Won 5
Lost 2
Tie 0
No Result 0

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक एक भी मैच नहीं खेला हैं और यह पहली बार हैं जब वो यहाँ पर टी20 मुकाबला खेल रही होगी।

इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 283 रन है, जो उन्होंने साल 2024 में जोहान्सबर्ग में बनाया था। वहीं, अगर लोवेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 92 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2015 में कटक में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 283/1
लोवेस्ट स्कोर 92/10

साउथ अफ्रीका के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका का टी20 में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 227 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2022 में गुवाहाटी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोवेस्ट टोटल की बात करें, तो वह 74 रन है, जो उन्होंने कटक में हुए पिछले मुकाबले में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 227/3
लोवेस्ट स्कोर 74/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version