भारत इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के बीच WPL (वुमेंस प्रीमियर लीग) 2024 से भी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आगामी 23 फरवरी से डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की शुरुआत बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में होने वाली है। इस दौरान कुल 22 मैच खेले जाने हैं, जिसमें से पहला लेग बेंगलुरु और दूसरा लेग दिल्ली में होगा। इसके अलावा साल 2024 में WPL के टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई और दिल्ली के बीच होगा। इस साल होने वाले मैचों का आयोजन दिल्ली और बेंगलुरु में ही होगा। गौरतलब है कि पहले सीजन को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने नाम किया था।
जैसा कि पहले ही बता चुके हैं इस साल डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से बेंगलुरु में होने जा रही है। इसके अलावा साल 2024 के दौरान कुल 22 मैच भी खेले जाएंगे। डब्ल्यूपीएल के लीग के मैच दो लेग में खेले जाने की बात भी सामने आ रही है। जिसका पहले लेग राजधानी दिल्ली होगा तो वहीं दूसरा लेग बेगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम होने वाला है।
कब, कहां और कितने बजे शुरु होगा मैच
वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से बेंगलुरु में होने जा रही है। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में पांच टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इस सीजन के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने हैं। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 07:30 से खेले जाएंगे। इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण नेटवर्क 18 पर होने वाला है। अगर बात करें लाइव स्ट्रीमिंग की तो वो जियो सिनेमा पर होगी।
WPL 2024 के सीजन का पूरा शेड्यूल
- 23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
- 24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
- 25 फरवरी- गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
- 26 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
- 27 फरवरी- रॉयल चैलिंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स, बेंगलुरु
- 28 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
- 29 फरवरी- रॉयल चेलेंजर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
- 1 मार्च- यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स, बेंगलुरु
- 2 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
- 3 मार्च- गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बैंगलुरु
- 4 मार्च- यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर, बेंगलुरु
- 5 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
- 6 मार्च- गुजरात जाएंट्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगंलुरु- दिल्ली
- 7 मार्च- यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
- 8 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली
- 9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स, दिल्ली
- 10 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
- 11 मार्च- गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली
- 12 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर- दिल्ली
- 13 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स- दिल्ली
- 15 मार्च- एलिमिनेटर, दिल्ली
- फाइनल- दिल्ली
ये भी पढ़ें: क्या तीसरे टेस्ट में केएल राहुल की वापसी हो रही है?
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

