Friday, February 13

MI vs LSG, IPL 2024: आज आईपीएल 2024 का 67वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जायेगा। यह मैच मुंबई के घरेलु मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जायेगा। यह मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स का आखिरी लीग मुकाबला है। लेकिन हम आपको बताना चाहते है कि मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्ले ऑफ से बाहर हो गई है। और इस मैच के बाद मुंबई की टीम का आईपीएल 2024 का सफर इस मैच के बाद समाप्त हो जायेगा।

वहीँ इस मैच में मुंबई के खिलाफ लखनऊ की टीम एक बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। क्यूंकि अगर लखनऊ की टीम ने मुंबई के खिलाफ काफी बड़े अंतर से मैच जीत लिया तो वह प्ले ऑफ में बनी रह सकती है। इसलिए ही तो मुंबई आज के मैच को केवल अपना सम्मान बचाने के लिए खेलेगी और जीत के साथ इस आईपीएल 2024 का समापन करना चाहेगी।

वहीं लखनऊ की टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीत कर प्ले ऑफ की रेस में भी बनी रहना चाहेगी। तभी तो आज के मैच में दोनों ही टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आइये जानते है मुंबई और लखनऊ के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में हेड टू हेड किसका पलड़ा भारी रहा है।

अभी तक हुए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अभी तक लखनऊ की टीम ही मुंबई इंडियंस की टीम पर भारी पड़ी है। अभी तक मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में कुल 5 मुकाबले खेले गए है। इन खेले गए 5 मुकाबलों में से 4 मुकाबलों में लखनऊ की टीम जीती है और केवल 1 मुकाबले को मुंबई की टीम ने जीता है।

इस आईपीएल के सीजन 2024 में भी 48वें मैच में जब मुंबई और लखनऊ की टीम आपस में भीड़े थे तो तब भी इस मैच को लखनऊ की टीम ने ही 4 विकेट से ही जीता था। इस प्रकार से हम यह कह सकते है कि इस मैच में भी लग रहा है कि आज भी लखनऊ का ही पलड़ा भारी रहने वाला है। अब बात करते है वानखेड़े स्टेडियम की पिच की तो यहाँ की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है।

क्यूंकि इस मैदान की पिच पर गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है। तभी तो यहाँ पर बल्लेबाजों को स्कोर करने में भी काफी मजा आता है। यहाँ का मैदान भी और मैदानों से छोटा है। जिससे इस मैदान पर हमें ज्यादा चौके और छक्के देखने को मिलते है। यहाँ के मैडन पर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिलती है। तभी तो इस मैदान पर अगर गेंदबाज सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करे तो बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकता है।

अब अगर हम अभी तक हुए इस मैदान पर आईपीएल के मैचों की बात करे तो मुंबई के इस वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में कुल 117 मुकाबले खेले गए है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहाँ पर 53 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। और बाद में बेटिंग करने वाली टीम ने इस मैदान पर 64 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर ड्यू फैक्टर भी काफी अहम रहता है। तभी तो इस मैदान पर रनों को चेज करना ही काफी अहम माना जाता है। जो करना आसान भी होता है।

तो चलिए अब जानते है इस मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की क्या संभावित प्लेइंग 11 होने वाली है।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 :- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11 :- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, युद्धवीर सिंह।

ये भी पढ़ेंउसैन बोल्ट ने विराट की तारीफ में गढ़े कसीदे, बोले- कोहली मौजूदा वक्त में…

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version