Friday, February 13

T20 WC 2024: जैसे ही अब आईपीएल के सीजन 2024 के लीग मैच समाप्त होंगे तो इसी के साथ ही रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप समेत कई भारतीय खिलाड़ी 21 मई को ही अमेरिका के लिए रवाना हो जायेंगे। बाकि के सभी खिलाडी भी 26 मई को होने वाले आईपीएल के फाइनल के बाद टीम से जुड़ जायेंगे। क्यूंकि अगले महीने से टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। इस टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।

इस मैच को खेलने से पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश की टीम के साथ न्यूयार्क में एक अभ्यास मैच भी खेलना है। इस टी 20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारत का एकमात्र अभ्यास मैच होगा जो कि 1 जून को खेला जायेगा। हम आपको बता देना चाहते है कि इस टी 20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम केवल एक ही अभ्यास मैच खेलेगी।

क्यूंकि भारतीय टीम को न्यूयार्क में ही अपने लीग चरण के 4 मुकाबलों में से 3 मुकाबले खेलने है। क्यूंकि न्यूयार्क में ही भारतीय टीम को 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना महामुकाबला खेलना है। जिस मैच का पूरी दुनिया बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही है।

जैसे ही अब आईपीएल के सीजन 2024 के लीग मैच समाप्त होंगे तो इसी के साथ ही रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप समेत कई भारतीय खिलाड़ी 21 मई को ही अमेरिका के लिए रवाना हो जायेंगे। बाकि के सभी खिलाडी भी 26 मई को होने वाले आईपीएल के फाइनल के बाद टीम से जुड़ जायेंगे। बाकि बचे हुए इन खिलाडियों में वही खिलाडी होंगे जिनकी टीमें प्ले ऑफ खेलने वाली है।

हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि न्यूयार्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम का बुधवार को अनावरण कर दिया गया है। न्यूयार्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में 34 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। न्यूयार्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम पर कुल 8 मैच खेले जायेंगे। इस 8 मैचों में से 3 मैच भारत के होंगे। तभी तो इस मैदान की पिच का जायजा लेने के लिए भारतीय टीम एक अभ्यास मैच खेलेगी।

न्यूयार्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम पर पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच होने वाला है। क्यूंकि नसाऊ स्टेडियम में ड्राप इन पिच लगाई गई है जिसको की फ्लोरिडा में तैयार किया गया है। न्यूयार्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम के अलावा भी अमेरिका में टेक्सास और ब्रोवार्ड काउंटी में मैचों का आयोजन किया जाने वाला है।

ये भी पढ़ें: हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है या फिर नहीं, जानिए फैक्ट के साथ पूरी हकीकत

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version