Thursday, July 31

MI vs RR, IPL 2024: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला काफी समय से आईपीएल में खामोश चल रहा था। आज के मैच में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से खूब रन निकले। और इस तरह से यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद शतक जड़ दिया। और आईपीएल में अपनी शानदार फॉर्म में वापस आ गए है।

यशस्वी जायसवाल के दम पर ही राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की बल्लेबाजी काफी अच्छी रही। राजस्थान रॉयल्स का केवल 1 विकेट ही गिर पाया। जोस बटलर ने 25 गेंद खेल कर 35 रन बनाये।

बटलर के आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान संजू सैमसन आये। इन दोनों के खेल के दम पर ही राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को ये मैच आसानी से हरा दिया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन का अपना पहला शतक भी जड़ दिया। यशस्वी जायसवाल ने केवल 60 गेंदों पर नाबाद 104 रन बना डाले। जायसवाल ने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए।

कल हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेलते हुए 180 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस के टॉप 3 बल्लेबाज इस मैच पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। इस मैच में मुंबई की इज्जत केवल तिलक वर्मा ने बचाई। तिलक वर्मा ने इस मैच में 45 गेंद पर ६५ रनों की बेहतरीन पारी खेली।

तिलक ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।इस मैच में तिलक का साथ नेहाल बढेरा ने भी खूब निभाया। नेहाल ने केवल 24 गेंद खेल कर ४९ रन की एक विस्फोटक पारी खेल डाली। एक वक़्त तो ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस 100 रनों के स्कोर तक भी नहीं पहुँच पायेगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस के 6 बल्लेबाज तो ऐसे थे जो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुँच सके।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुवात काफी ख़राब रही थी। जिसमें मुंबई के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले ओवर में ही आउट होकर डग आउट वापस चले गए। रोहित शर्मा ने आज केवल 6 रन ही बनाये। और आज के मैच में ईशान किशन तो आज अपना खाता भी नहीं खोल सके।

आज के मैच में ईशान किशन संदीप शर्मा की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों कैच करवा बैठे। आज के इस काफी महत्वपूर्ण मैच में मुंबई की जान कहे जाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी कुछ नहीं कर सके और 8 गेंद खेल कर केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए। केवल इस मैच मुंबई के लिए तिलक वर्मा और नेहाल बढेरा ने अच्छी परिया खेली। तिलक वर्मा ने इस मैच में बढ़िया खेला और एक शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

इंपैक्ट प्लेयर : जोस बटलर, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह.

इंपैक्ट प्लेयर : नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस.

ये भी पढ़ें: Football History: कुछ ऐसे हुई थी दुनिया के सबसे मशहूर खेल फुटबॉल की शुरुआत

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version