Saturday, February 14

आईसीसी ने भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगस्त महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया है। सिराज ने इस लिस्ट में शामिल वेस्टइंडीज के जेडन सील्स और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पछाड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है। आईसीसी ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 15 सितम्बर को इस खास अवॉर्ड से नवाजा है।

सिराज का करिश्माई प्रदर्शन

Mohammad Siraj became the Player of the Month, ICC announced
Mohammad Siraj/Getty Images

जुलाई-अगस्त में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट अगस्त के पहले सप्ताह में खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में सिराज ने गेंद से अच्छी गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किया था। पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके, उनकी घातक गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने रोमांचक अंदाज़ में इस मैच को 6 रन से जीत मिली और सीरीज 2- 2 से बराबरी पर खत्म हुई ।

अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोले मोहम्मद सिराज?

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद सिराज ने क्या बोला , ‘प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए खास सम्मान की बात है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगार सीरीज थी और यह मेरे द्वारा अब तक खेले गए सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक थी. मुझे गर्व है कि मैं कुछ महत्वपूर्ण स्पेल खेल सका, खासकर मैच के निर्णायक मौके पर. शीर्ष बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी घरेलू परिस्थितियों में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इससे मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी सामने आया.’

‘यह पुरस्कार जितना मेरा है, उतना ही मेरे साथियों और सहयोगी स्टाफ का भी है, क्योंकि उनके निरंतर प्रोत्साहन और विश्वास ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा और हर बार जब मैं भारत की जर्सी पहनूंगा, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा.’

आईसीसी अवॉर्ड की रेस में सिराज का जलवा

ICC ने अगस्त महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नाम सेलेक्ट किया था। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और वेस्टइंडीज की तरफ से जेडन सील्स। फाइनल मुकाबले में सिराज ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया और पहली बार इस ICC अवॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह डबल सेलिब्रेशन का मौका है। एक ओर पाकिस्तान पर बड़ी जीत और दूसरी ओर मोहम्मद सिराज का इंटरनेशनल लेवल पर सम्मान। यह अवॉर्ड सिराज की मेहनत का सबूत है, जिसने उन्हें मौजूदा समय के सबसे भरोसेमंद तेज़ गेंदबाजों में शामिल कर दिया है।

 

 

 

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version