Thursday, February 12

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से दुनियाभर के बल्लेबाज़ों को नाकों चने चबवाए हैं। भले ही उनको अपने करियर के शुरुआती समय में रिकॉर्ड ज़्यादा अच्छा न हो, लेकिन जैसे ही उन्होंने एक बार लय पकड़ी, उसके बाद उनको रोकना नामुमकिन सा हो गया। आईसीसी इवेंट्स में तो वो और भी ज़्यादा खतरनाक हो जाते हैं। आज यानी (3 सितंबर) को वो 36 साल के हो गए हैं।

मोहम्मद शमी का करियर आंकड़ों और उपलब्धियों से भरपूर है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए नज़र डालते हैं उनके करियर के कुछ खास आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर।

मोहम्मद शमी के करियर के कुछ ख़ास रिकॉर्ड

7. 197 मैचों में 462 विकेट

Mohammed Shami
Mohammed Shami

मोहम्मद शमी पिछले एक दशक से टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने लगातार अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 197 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 26 की औसत से 462 विकेट लिए हैं। इस दौरान इस धाकड़ तेज़ गेंदबाज़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 57 रन देकर 7 विकेट रहा है। यही नहीं, उन्होंने 197 मैचों की 143 पारियों में 981 रन बनाए हैं, जिस दौरान 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

6. 8 मैन ऑफ द मैच और 1 मैन ऑफ द सीरीज़ अवॉर्ड

मोहम्मद शमी ने अपने लगभग 12 साल लंबे करियर में 8 बार मैन ऑफ द मैच जीता है, जबकि 1 बार मैन ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अपनी पहली सीरीज़ साल 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीती थी, जब इस धाकड़ खिलाड़ी ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए थे और सीरीज़ जिताने में मदद की थी। उनके ज़्यादातर अवॉर्ड्स आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान आए हैं, जो यह दर्शाता है कि वो बड़े टूर्नामेंट के खिलाड़ी हैं।

5. वनडे में सबसे तेज़ 200 विकेट

मोहम्मद शमी जितने शानदार रेड बॉल के गेंदबाज़, उतने ही शानदार व्हाइट बॉल के बॉलर भी हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम सबसे कम मैचों में 100 और 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस धाकड़ खिलाड़ी ने 56 मुकाबलों में 100 विकेट लेने का कारनामा किया था, जबकि 104 मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे।

4. वनडे में सबसे ज़्यादा फाइव-फर

वनडे क्रिकेट में शमी का प्रदर्शन बहुत शानदार है। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज़्यादा बार फाइव-फर (पांच विकेट) लिया है। उनके नाम ओडीआई में 6 बार पंजा खोलने (फाइव विकेट हॉल) का रिकॉर्ड दर्ज है।

3. वनडे वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा विकेट

मोहम्मद शमी जैसे ही आईसीसी इवेंट में खेलते हैं, उनका प्रदर्शन और भी अच्छा हो जाता है। उन्होंने साल 2015 से लेकर 2023 के वर्ल्ड कप में बहुत ही सराहनीय परफॉर्मेंस दी है। इस धाकड़ गेंदबाज़ ने 2023 में घर में खेले गए वर्ल्ड कप में 24 विकेट चटकाए थे, जो कि एक संस्करण में भारतीय गेंदबाज़ों द्वारा सबसे ज़्यादा है।

2. आईसीसी इवेंट में सबसे ज़्यादा फाइव-फर

मोहम्मद शमी आईसीसी इवेंट में सबसे ज़्यादा बार फाइव विकेट हॉल (पंजा) लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उनसे ज़्यादा बार अभी तक यह कारनामा किसी ने नहीं किया है। इस धाकड़ गेंदबाज़ ने अब तक खेले 5 मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में 5 बार पंजा खोला है।

1. आईपीएल में पावरप्ले के किंग

शमी आईपीएल के एक सीज़न में पावरप्ले में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलते हुए पावरप्ले में 17 विकेट लिए। उस सीज़न में कुल 28 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप पर कब्ज़ा किया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version