Thursday, February 19

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। भारतीय स्टार गेंदबाज को यह धमकी सिंदर राजपूत की ईमेल आईडी से भेजी गई है। इसके आने के बाद अब शमी के भाई ने इस संबंध में अमरोहा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके चलते हुए अब उत्तर प्रदेश पुलिस की अपराध शाखा की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। इस समय पुलिस सबसे पहले धमकी भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ईमेल में शमी से की एक करोड़ देने की मांग :-

उत्तर प्रदेश के अमरोहा पुलिस की पुलिस के अनुसार सिंदर राजपूत द्वारा भेजे गए ईमेल में शमी को 1 करोड़ रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ईमेल को मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने देखा था।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अमरोहा पुलिस अधीक्षक (SP) को दी है। तब उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके भाई शमी को पहला ईमेल 4 मई की शाम को और दूसरा ईमेल 5 मई (सोमवार) सुबह भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कर्नाटक का बताया जा रहा है आरोपी :-

अमरोहा पुलिस की जांच में सामने आया है कि ईमेल भेजने वाला व्यक्ति कर्नाटक का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसका नाम प्रभाकर बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि इस मुख्य आरोपी के बारे में अभी ठीक से पता लगाया जा रहा है।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

वहीं भेजी गई ईमेल की तकनीकी जांच के लिए अब साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा वहां की पुलिस ने मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके चलते हुए अब बहुत जल्द ही उसको दबोच लिया जाएगा।

IPL 2025 में खेल रहे हैं शमी :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस मौजूदा समय में आईपीएल 2025 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। लेकिन अभी तक इस मौजूदा आईपीएल सीजन में गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

उन्होंने अभी तक आईपीएल 2025 के इस सीजन में कुल 9 मैचों में खेलते हुए 56.16 की गेंदबाजी औसत और 11.23 की बेहद खराब इकॉनमी के साथ केवल 6 ही विकेट लिए हैं। क्यूंकि चोट के बाद से वह अभी तक अपनी फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। इसके चलते हुए अब उनपर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version