Thursday, June 18

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रणजी ट्रॉफी 2024 में बंगाल के लिए वापसी करते हुए अपनी शानदार गेंदबाजी से कहर बरपा दिया है। उन्होंने अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है।

12 नवम्बर को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने अचानक से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके मोहम्मद शमी के मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने की सूचना दी। उसके अगले दिन यानी 13 नवम्बर को शमी बंगाल की प्लेइंग XI में शामिल हुए। उन्हें पहले दिन बल्लेबाजी करने का भी मौका मिला, लेकिन वह 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए।

मोहम्मद शमी ने मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों को किया चारो खाने चित्त

Mohammed Shami
Mohammed Shami

इंदौर में खेले जा रहे मुकाबले में बंगाल द्वारा पहली पारी में 228/10 का स्कोर बनाने के बाद मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी का सारा दारोमदार अपने ऊपर लिया। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश को उसकी पहली पारी में मात्र 167 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

शमी ने सबसे पहले 8 के निजी स्कोर पर खेल रहे कप्तान शुभम शर्मा को बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इसके बाद, उन्होंने सारांश जैन को बोल्ड, कुमार कार्तिकेय को विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराकर और कुलवंत खेजरोलिया को बोल्ड करके मध्य प्रदेश की पारी को समाप्त कर दिया।

यहाँ देखें वीडियो:

Mohammed Shami ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए दावेदारी की मजबूत

Mohammed Shami Is Set To Return To Competitive Cricket
Mohammed Shami

मध्य प्रदेश के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी के बाद शमी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। हालाँकि, उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि, कप्तान रोहित शर्मा और गौतम गंभीर उनके अनुभव का फायदा जरूर लेना चाहेंगे।

शमी ने इस मुकाबले में न सिर्फ 4 विकेट चटकाए हैं, बल्कि 59 ओवरों में 19 ओवर गेंदबाजी भी की है। यदि दोनों टीमों की पहली पारी में गेंदबाजी पर नजर डालें तो, उनके अलावा किसी भी गेंदबाज ने 15 से ज्यादे ओवर नहीं फेंका है। यह इस बात का संकेत है कि, शमी चयनकर्ताओं को संदेश देना चाहते हैं कि वह पूरी तरह फिट हैं और आगामी दौरे के लिए तैयार हैं।

हालाँकि, चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा उनको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेंगे। लेकिन यदि इन तीनों को शमी पूरी तरह से फिट और प्रभावी दिखे, तो वह निश्चित ही ऑस्ट्रेलिया में उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version