Most Fastest OneThousand Runs In Test Cricket

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बहुत ही रोमांचक रहा है, क्रिकेट की दुनिया में यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां पर बल्लेबाजों को अपने धैर्य की परीक्षा देनी होती है। कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच से ही रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी, तो कई ऐसे भी क्रिकेटर हैं जो अब केवल इतिहास के पन्नो में रह गए हैं। 

ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट के खेल में टेस्ट अन्य फॉर्मेट की तुलना में बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट को भी टी20 के जैसे ही खेला है। इस आर्टिकल में हम उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाए हैं।

सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:

11. लारेंस रो

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज लारेंस रो का नाम भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सिर्फ 12 मैचों की 16 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

10. विनोद कांबली

Vinod Kambali- Most Fastest OneThousand Runs In Test Cricket/© Getty Images

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली ने अपने टेस्ट करियर में कई बड़े- बड़े मुकाम हासिल किए हैं। बता दें कि, कांबली अपने समय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 12 मैचों की 14 पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाए थे।

9. सिड बार्न्स 

 सिड बार्न्स ऑस्ट्रेलिया टीम के ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने समय में कई बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। जिसमे से उनका नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल है। उन्होंने अपने 11 मैचों की 17 पारियों में यह कारनामा किया था।

8. यशस्वी जायसवाल 

Yashasvi Jaiswal- Most Fastest OneThousand Runs In Test Cricket/© Getty Images

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम टेस्ट क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अपने बल्लेबाजी कौशल को साबित कर दिया था, यशस्वी का नाम भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दर्ज है। वो अपनी 11 मैचों की 16 पारियों यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे थे।

7. सर लियोनार्ड हटन

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार सर लियोनार्ड का नाम भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने 11 मैचों की 16 पारियों में यह उपलब्धि हासिल किया था।

6. नील हार्वे 

पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नील हार्वे ने अपने टेस्ट करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने 10 मैचों की 14 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

5. एफएमएम वॉरेल 

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वॉरेल का नाम भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने 10 मैचों की 16 पारियों में यह कारनामा किया था।

4. कामिंडू मेंडिस 

Kamindu Mendis- Most Fastest OneThousand Runs In Test Cricket/© Getty Images

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंडू मेंडिस (Kamindu Mendi) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 182 रनों की पारी खेलकर मात्र 13वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।  

3. हर्बर्ट सुटक्लिफ

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हर्बर्ट सुत्कलिफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान सिर्फ 12 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

2. सर एवर्टन वीक्स

सर एवर्टन संयुक्त रूप से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं, जिन्होंने 1949 में अपनी 12वीं पारी में ये कारनामा किया था।

1. डॉन ब्रेडमैन 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन ने अपनी टीम के लिए कई बड़ी- बड़ी पारियां खेली हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में उनका नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। उन्होंने अपने 7 मैचों की 13 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन

खिलाड़ी

ख़िलाफ़ वर्ष मैच

पारी

हर्बर्ट सुटक्लिफ़ (इंग्लैंड)

ऑस्ट्रेलिया 1925 9

12

एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)

भारत 1949 9

12

डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)

इंग्लैंड 1930 7 13
कामिंडू मेंडिस (श्रीलंका) न्यूज़ीलैंड 2024 8

13

नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया)

इंग्लैंड 1950 10 14
विनोद कांबली (भारत) वेस्टइंडीज 1994 12

14

लियोनार्ड हटन (इंग्लैंड)

वेस्टइंडीज 1939 11 16
फ्रैंक वॉरेल (वेस्टइंडीज) ऑस्ट्रेलिया 1951 10

16

लॉरेंस रोवे (वेस्टइंडीज)

इंग्लैंड 1974 12 16
यशस्वी जायसवाल (भारत) इंग्लैंड 2024 9

16

 

यह भी पढ़ें:-Kamindu Mendis ने शतक लगाकर हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version