Monday, February 23

Most Fours In ODI: वनडे क्रिकेट (Most Fours In ODI) में बहुत सारे ऐसे भी बल्लेबाज है जिन्होंने खेलते हुए रनों का अंबार लगा दिया है। उन्होंने ऐसा करते हुए अपना खूब नाम भी कमाया है। वनडे क्रिकेट (Most Fours In ODI) को खेलने के लिए सभी बल्लेबाजों को टेस्ट मैच की तरह अपनी स्ट्राइक को रोटेट करते रहना और एक बढ़िया साझेदारी बनाना आना चाहिए।

इसके अलावा बल्लेबाजों को टी 20 क्रिकेट की तरह तेज गति से रन बनाना भी आना चाहिए। तभी तो आज हम आपको मिलवाने वाले है वनडे फॉर्मेट के उन 5 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों से। क्यूंकि इस 5 बल्लेबाजों ने इस वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके (Most Fours In ODI) लगाने का कारनामा किया है।

Most Fours In ODI सचिन तेंदुलकर :-

Sachin Tendulkar
image source : X

पूरी दुनिया में क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने इस वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 2016 चौके लगाए थे। इसके अलावा इस फॉर्मेट में उनके नाम 18426 रन दर्ज है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में सचिन पहले पायदान पर मौजूद है।

Most Fours In ODI सनथ जयसूर्या :-

Sanath Jayasuriya
image source : X

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर मौजूद है। क्यूंकि सनथ जयसूर्या ने वनडे में 445 मैचों में 1500 चौके लगाए हैं। इसके अलावा श्रीलंका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने वनडे में 13430 रन बनाए हैं।

Most Fours In ODI कुमार संगाकारा :-

Kumar Sangakkara
image source : X

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर मौजूद है। कुमार संगाकारा ने कुल 404 मैचों में 1385 चौके लगाए हैं। इसके अलावा इस सीमित ओवर के खेल में संगाकारा ने 14234 रन बनाए हैं।

Most Fours In ODI विराट कोहली :-

Virat Kohli
image source : X

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में चौथे पायदान पर है। क्यूंकि विराट कोहली ने अभी तक खेले गए 295 वनडे मैचों में 1302 चौके लगाए हैं। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 13906 रन बनाए हैं।

Most Fours In ODI रिकी पोंटिंग :-

Ricky Ponting
image source : X

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पांचवें पायदान पर मौजूद है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने कुल 1231 चौके लगाए है। रिकी पोंटिंग ने इस फॉर्मेट में 375 मुकाबलों में 13704 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय मेंस टीम ने ईरान को दी मात, 8वें राउंड के बाद कैसा रहा वूमेंस टीम का हाल जानिए

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version