Saturday, March 21

Afganistan vs South Africa: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की लिमिटेड ओवर की सीरीज का दूसरा मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Afganistan vs South Africa: अफगानिस्तान की दक्षिण अफ्रीका पर एक और ऐतिहासिक जीत
Afganistan vs South Africa: getty image

अफगान कप्तान का यह फैसला उनके बल्लेबाजों ने सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 311 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। अफगानिस्तान की तरफ से रहमुतुल्लाह गुरबाज ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में ताबड़तोड़ 105 रन बनाकर अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर का 7वां शतक लगाया। इसी के साथ गुरबाज अफगानिस्तान की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Afganistan vs South Africa: पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने बनाए 311 रन

Afganistan vs South Africa: अफगानिस्तान की दक्षिण अफ्रीका पर एक और ऐतिहासिक जीत
Afganistan vs South Africa: getty image

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 311 रनों का टारगेट रखा। अफगानिस्तान की तरफ से रहमतुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 110 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रन बनाए। उनके अलावा रहमत ने 66 गेंदों में 50 रन और अजमूतुल्लाह ने 50 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के लगाते हुए ताबड़तोड़ 86 रनों की अहम पारी खेली। अफ्रीका की टीम से लूंगी एनगिडी, बरगर, न्युकवा पीटर और एडम मारकरम ने एक एक विकेट लिए।

Afganistan vs South Africa: राशिद खान की फिरकी में फसी साउथ अफ्रीकी टीम

Afganistan vs South Africa: अफगानिस्तान की दक्षिण अफ्रीका पर एक और ऐतिहासिक जीत
Afganistan vs South Africa: getty image

अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन कप्तान बमुवा 47 गेंदों पर 38 रन और टोनी जे जोर्जी 44 गेंदों में 31 के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक अफगानी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 34.2 ओवरों में 134 रन बनाकर सिमट गई। इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्पैल के 9 ओवर में मात्र 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा खरोटे 4/26 और अजमुतुल्लाह ओमरजाई ने एक विकेट झटके।

यह भी पढ़ें:- SL vs NZ Test: श्रीलंका का बेहतरीन पलटवार, न्यूजीलैंड पर मंडराया संकट के बादल

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version