SL vs NZ Test: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार पलटवार करते हुए 202 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले की और बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 305 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम अपनी पहली पारी में 340 रन बनाने में सफल रही, जिसके बदौलत न्यूजीलैंड को 35 रनों की अहम बढ़त हासिल हुई थी। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 237/4 रन बनाकर खेल रही है।

SL vs NZ Test: श्रीलंका का बेहतरीन पलटवार
पहली पारी में पिछड़ने के बाद श्रीलंका ने वापसी करते हुए मैच के तीसरे दिन तक न्यूजीलैंड पर 202 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की तरफ से धनंजय डी सिल्वा 64 गेंदों पर चार चौंके की मदद से 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। डी सिल्वा का बखूबी साथ निभा रहे एंजलो मैथ्यूज भी 72 गेंदों पर 34 रन बनाकर अभी भी खेल रहे हैं।

SL vs NZ Test: न्यूजीलैंड की टीम पर संकट
पहली पारी में 35 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम का कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा और मैच के तीसरे दिन ही 202 रनों से पीछे चल रही है। अभी भी श्रीलंका के दो खिलाड़ी क्रीज पर डटे हुए हैं। ऐसे में अफ्रीकी टीम चाहेगी कि, चौथे दिन श्रीलंका को ऑलआउट कर मैच में पकड़ बनाने की रहेगी।
SL vs NZ Test: विलियम ओरोरके की घातक गेंदबाजी जारी

पहली पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाज विलियम ने अपनी शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल पांच विकेट झटके थे। श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में भी श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों में से 3 को अपना शिकार बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- AFG vs SA 2nd ODI: Rahmanullah Gurbaz ने वनडे करियर का 7वां शतक जड़कर रचा इतिहास







