Saturday, March 21

Rahmanullah Gurbaz Century: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (AFG vs SA 2nd ODI) शारजाह में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने वनडे करियर का सातवां शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा, उन्होंने इस मैच में अपने वनडे करियर में 1500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर रियाज हसन के रूप में 88 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद, रहमत शाह और रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की शानदार साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

AFG vs SA 2nd ODI: Rahmanullah Gurbaz ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक

Rahmanullah Gurbaz Century (AFG vs SA 2nd ODI)
Rahmanullah Gurbaz Century (AFG vs SA 2nd ODI)

अपना 42वां वनडे मैच खेल रहे अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने इस मुकाबले में अपने करियर का सातवां शतक जड़ा है। उन्होंने इस मुकाबले में 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 110 गेंदों पर 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ वह अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

गुरबाज ने वनडे क्रिकेट में 1500 रन भी किए पूरे

Rahmanullah Gurbaz Century (AFG vs SA 2nd ODI)
Gurbaz (AFG vs SA 2nd ODI)

गुरबाज़ ने इस मुकाबले में अपनी शतकीय पारी के साथ वनडे क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्हें इस सीरीज से पहले इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए मात्र 37 रनों की आवश्यकता थी। पहले वनडे में बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के चलते वह यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके थे, लेकिन उन्होंने दूसरे वनडे में बेहतरीन अंदाज में यह उपलब्धि हासिल ली।

ऐसा रहा है रहमानुल्लाह गुरबाज़ का अब तक का वनडे करियर

Rahmanullah Gurbaz Century (AFG vs SA 2nd ODI)
Rahmanullah Gurbaz Century (AFG vs SA 2nd ODI)

22 वर्षीय रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने साल 2021 में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक गुरबाज़ ने 42 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.34 की औसत से 1572 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक भी निकले हैं। वनडे क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी 151 रनों की रही है, जो उन्होंने 24 अगस्त 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ हम्बनटोटा में खेली थी।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version