टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट काफी बदल चुकी है। इसमें खिलाड़ी अब और भी ज्यादा आक्रामक हो चुके हैं। वे बेखौफ अंदाज में खेल रहे हैं, जिसके चलते वे पहली गेंद में रिस्क लेने से भी नहीं डरते हैं। कई बार वे छक्का लगाने में भी सफल होते हैं, जबकि कुछ बार विकेट गंवाना पड़ता है।
पहले इस फॉर्मेट में अर्धशतक लगाना बड़ी बात होती थी, लेकिन आजकल बल्लेबाज जिस अंदाज में खेल रहे हैं, उसमें अब बहुत जल्दी-जल्दी शतक देखने को मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि T20I क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन में किस बल्लेबाज के नाम पर सबसे ज्यादा शतक हैं।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
5. संजू सैमसन (Sanju Samson) – 3 शतक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 5वें नंबर पर आते हैं। वह भले ही एक दशक पहले भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुके हों, लेकिन उन्हें कभी भी लगातार मौके नहीं मिले हैं। हालांकि पिछले साल से उन्हें नियमित मौके दिए जा रहे हैं और उन्होंने उनका अच्छे से फायदा उठाते हुए अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया है।
संजू ने भारत के लिए 43 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3 शतक दर्ज हैं। उन्होंने 38 पारियों में 25.32 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 861 रन बनाए हैं। इसके अलावा सैमसन ने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।
4. एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान मैच में खेलने की वजह से हम भारत के कप्तान का बहिष्कार कर रहे हैं। इस कारण से संसथान ने यह निर्णय लिया है कि हम उनसे सम्बंधित कोई भी खबर कवर नहीं करेंगे जिसके, चलते उनके आंकड़े नहीं दिए गए हैं।
3. फिल साल्ट (Phil Salt) – 4 शतक

इंग्लैंड के ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में शतक जड़कर इस फॉर्मेट में पहली बार 300 का आंकड़ा पार कराया था। इस तूफानी विकेटकीपर ने न सिर्फ शतकीय पारी खेली, बल्कि उसे आगे भी कन्वर्ट करते हुए यह खास उपलब्धि हासिल करने में मदद की।
फिल साल्ट लगातार इसी तरह की पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने T20I करियर में खेले 45 मुकाबलों में 4 शतक लगाए हैं। यही नहीं, विकेटकीपर ने खेली 38 पारियों में 37.05 की औसत और 169.50 के स्ट्राइक रेट से 1334 रन बनाने के साथ 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।
2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 5 शतक

टीम इंडिया के मौजूदा वनडे कप्तान रोहित शर्मा के व्हाइट बॉल में आंकड़े काफी अच्छे हैं। भले ही उन्होंने पिछले साल T20I फॉर्मेट छोड़ दिया हो, लेकिन वह अभी भी शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी ने अंत के समय में अपना खेल बदला था और काफी आक्रामक अंदाज में खेलने लगे थे, परंतु सेट होकर वह बड़ा स्कोर खड़ा करने में माहिर थे।
रोहित शर्मा ने T20I क्रिकेट में 159 मैचों में 5 शतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने खेली 151 पारियों में 32.05 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं, जिसमें 12 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।
1. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) – 5 शतक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह मिडल ऑर्डर में खेलते हैं, जहां बड़ी पारी खेलने का मौका कम मिलता है। फिर भी उनके नाम सबसे ज्यादा शतक हैं। इससे उनके आक्रामक खेल के बारे में पता चलता है।
मैक्सवेल ने T20I इंटरनेशनल में 124 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। यही नहीं, उन्होंने 114 पारियों में 29.51 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से 2833 रन बनाए हैं, इसके अलावा 12 अर्धशतक भी ठोके हैं।

