ODI cricket: इस वर्तमान समय में अब वनडे क्रिकेट में भी टीमें 400 रन के आंकड़ें को कई बार छू रही हैं। क्यूंकि अब बदलते समय के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों की मानसिकता में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके चलते हुए ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ साउथैम्पटन मैच में खेलते हुए 400 से अधिक रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने इस मैच को 342 रन से जीत लिया था। इस बीच आइए अपने घर पर खेलते हुए इंग्लैंड की टीम के वनडे में सर्वोच्च टीम स्कोर के बारे में भी जान लेते हैं।
1. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2018 :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का यह मैच आता है। क्यूंकि साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने ही सर्वोच्च वनडे स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ा था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच नॉटिंघम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर कुल 481 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

इस मैच में इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 147 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 139 रनों की शतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कंगारू टीम केवल 239 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे।
2. इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, साल 2016 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टीम के बीच खेला गया मैच आता है। वहीं साल 2016 में इन दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच भी नॉटिंघम में ही खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने उस समय का सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 444 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

तब इस मैच में इंग्लैंड की टीम के लिए एलेक्स हेल्स ने 171 रन बनाए थे। जबकि उनके अलावा जो रूट (85), जोस बटलर (90*) और इयोन मोर्गन (57*) ने भी अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तानी टीम 42.4 ओवरों में केवल 275 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
3. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, साल 2025 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच खेला गया मैच आता है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच इसी साल साउथहैंपटन के मैदान पर खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) ने शानदार शतक लगाए थे।

उनके अलावा भी मेजबान टीम के लिए बटलर (62*) और जेमी स्मिथ (62) ने भी अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 20.5 ओवर में ही केवल 72 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 20 रन कॉर्बिन बॉश के बल्ले से आए थे। इसके अलावा मेजबान टीम के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 और आदिल राशिद ने 3 विकेट हासिल किए थे।
4. इंग्लैंड टीम ने दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत :-

अभी हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने रनों के लिहाज से अपनी वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके अलावा इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम पर था। उन्होंने साल 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 317 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

