Champions League T20: टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार वर्ल्ड में बढ़ती जा रही है। आईपीएल की सफलता के बाद कई देशों ने अपनी-अपनी टी20 लीग भी शुरू कर दी हैं। कुछ नामी लीग जैसे- BBL, SA20, PSL, लंका प्रीमियर लीग, ढाका प्रीमियर लीग और कैरिबियन प्रीमियर लीग हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिसने क्रिकेट फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल में ये चर्चा तेज हो गई है कि एक ऐसी लीग फिर से शुरू हो सकती है, जिसमें आईपीएल और पीएसएल की टीमें आमने-सामने खेलती नजर आएँगी।
इस लीग का नाम चैंपियंस लीग टी20 है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2009 में हुई थी और इसका आखिरी सीजन 2014 में खेला गया था। अब सोशल मीडिया पर इसकी वापसी को लेकर काफी चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। इस कड़ी में हम आपको Champions League T20 कब शुरू हुआ था और इसके वापसी की संभावित समय क्या है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Champions League T20 कब होगी दुबारा से शुरुआत?
अटकलों के मुताबिक, चैंपियंस लीग टी20 सितंबर 2026 में दोबारा से शुरू किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी वापसी को लेकर किसी भी क्रिकेट बोर्ड या आयोजकों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल यह खबर सिर्फ चर्चाओं और सोशल मीडिया ट्रेंड तक ही सीमित है।
यह भी पढ़े: FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज गोल दागने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
कैसे शुरू हुई थी चैंपियंस टी20 लीग?
चैंपियंस टी20 लीग की शुरुआत बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर की थी। इस टूर्नामेंट को फुटबॉल की UEFA चैंपियंस लीग की तर्ज पर लॉन्च किया गया था, जिसमें अलग-अलग देशों की घरेलू टी20 लीगों की टॉप टीमें खेलती थी। अब एक बार फिर इस लीग की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यह लीग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पोस्ट के मुताबिक, भारत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस, जबकि पाकिस्तान से पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन जैसी टीमें इस बार चैंपियंस टी20 लीग में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, लीग की वापसी या इसमें भाग लेने वाली टीमों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़े: FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट
चैंपियंस लीग टी20 विनर टीमों की पूरी लिस्ट
- चैंपियंस लीग टी20, 2009– न्यू साउथ वेल्स
- चैंपियंस लीग टी20, 2010– चेन्नई सुपर किंग्स
- चैंपियंस लीग टी20, 2011– मुंबई इंडियंस
- चैंपियंस लीग टी20, 2012– सिडनी सिक्सर्स
- चैंपियंस लीग टी20, 2013– मुंबई इंडियंस
- चैंपियंस लीग टी20, 2014– चेन्नई सुपर किंग्स

