टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलते अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के लिए उनका रुल आउट होना बहुत बड़ा झटका है।
उनके चोटिल होने से टीम का बैलेंस बिगड़ गया है लेकिन अब हार्दिक की जगह पर इन 2 खिलाड़ियों को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में मौका दिया जा सकता है।
इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
1. शिवम दुबे (Shivam Dube)
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शिवम दुबे को मौका दिया जा सकता है। वह हार्दिक के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। भले ही उनकी रफ्तार 140 नहीं है लेकिन पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बहुत काम किया है और उसका असर टी20 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला था। जब उन्होंने अहम मौकों पर आकर न सिर्फ किफायती ओवर डाले थे बल्कि विकेट भी चटकाए थे।
शिवम की बल्लेबाजी भी काफी अच्छी है। वह स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों दोनों को अब अच्छा खेलते हैं और हार्दिक की तरह ही मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते है। ऐसे में अफगानिस्तान वनडे सीरीज में उनको मौका दिया जा सकता है। शिवम दुबे मुंबई टी20 लीग में भी गेंदबाजी में पावरप्ले में गेंदबाजी कर रहे हैं और लगातार अपनी टीम के लिए विकेट भी चटका रहे है। ऐसे में सेलेक्टर्स उनको टीम में मौका दे सकते हैं।
2. अरशद खान (Arshad Khan)
अरशद खान डोमेस्टिक क्रिकेट में पिछले कुछ वक्त से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यहीं नहीं उन्होंने आईपीएल में भी शानदार परफॉर्मेंस की है जिसकी चलते उन्हें श्रीलंका में ट्राई सीरीज में मौका दिया गया है। वहां भी उनका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है। पहले मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अपनी गेंदबाजी से मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
अरशद ने इस आईपीएल में गुजरात की तरफ से खेलते हुए कई मैचों में बहुत शानदार गेंदबाजी की थी। बल्लेबाजी में भी उनको जितने मौके मिले थे उसमें उन्होंने काफी प्रभावित किया था। अरशद आईपीएल में गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल के अंडर खेलते हैं इसलिए कप्तान उन पर भी भरोसा जाता सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

