टेस्ट क्रिकेट, खेल का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है। इसमें खिलाड़ियों की स्किल, टेंपरामेंट का टेस्ट होता है। जिसमें बेहद कम खिलाड़ी ही सफल हो पाते हैं। अभी भी इस फॉर्मेट में गेंद और बल्ले के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। उसके बाद भी कुछ टीमें सफल हो जाती है और मैच में बड़े स्कोर बनाने में सफल होती है।
तो चलिए जानते हैं उन 5 टीमों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 500 रन बनाने वाली टीमें
5. दक्षिण अफ्रीका – 57 बार
साउथ अफ्रीका भी टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में से एक है। उनके पास हमेशा से काफी अच्छे बल्लेबाज रहे हैं जिसकी वजह से वह बड़े स्कोर बनाने में सफल हुई है।
साउथ अफ्रीका ने भी 57 बार टेस्ट क्रिकेट में 500+ स्कोर बनाया है। उन का सबसे बड़ा स्कोर 682 रन रहा है।
4. वेस्टइंडीज – 67 बार
भले ही वेस्टइंडीज अब टेस्ट क्रिकेट में अच्छा न करती हो लेकिन एक दौर था जब वो टीमों को अपने सामने टिकने नहीं देती थी।
वेस्टइंडीज ने टेस्ट इतिहास में 67 बार 500 रन का आंकड़ा पार किया है। विंडीज़ का सर्वोच्च स्कोर 790 रन है।
3. भारत – 91 बार
टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। उनके पास दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज खेले है जिन्होंने दुनियाभर में राज किया है। सचिन, गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे महानतम बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को संभाला है।
भारतीय टीम इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद है। भारत ने 91 बार 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 759 रन है।
2. इंग्लैंड – 116 बार
क्रिकेट का जनक इंग्लैंड रहा है और वो ही सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट भी खेलती है। उनके पास भी काफी अच्छी टीम रही है जो लगातार अच्छा करती रही है।
इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में 116 बार 500+ स्कोर बनाया है। उनका हाईएस्ट स्कोर 903 रन रहा है।
1. ऑस्ट्रेलिया – 153 बार
टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है। उनके पास हमेशा दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे है जिसके चलते उन्होंने सालों तक दुनियाई क्रिकेट पर राज किया है।
टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन के नाम हाईएस्ट एवरेज है। इसके साथ ही रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, एलन बॉर्डर और इयान चैपल जैसे खिलाड़ियों ने खेला है।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 500 रन बनाने वाली टीम है। कंगारू टीम ने 153 बार 500 रनों का आंकड़ा पार किया है। उनका हाईएस्ट स्कोर 758 है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

