T20I क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फ़ॉर्मेट है। इस खेल में खिलाड़ियों की तरह अंपायर भी काफ़ी चर्चा में रहते हैं। इस प्रारूप में हर गेंद और हर फ़ैसला मैच का रुख़ बदल सकता है, इसलिए अंपायर का अनुभव और उनकी सटीकता बेहद अहम भूमिका अदा करती है। आज हम बताएँगे कि टी20 इंटरनेशनल के उन पाँच अंपायरों के बारे में जिन्होंने मैचों में सबसे ज़्यादा अंपायरिंग की ज़िम्मेदारी निभाई है और अपने फ़ैसलों इस प्रारूप में योगदान दिया है।

विश्वानंदन कालिदास (मलेशिया) 2019–2025

मलेशिया के इस अंतरराष्ट्रीय अंपायर ने T20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा मैचों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस फ़ॉर्मेट में ऐसा करने वाले वे पहले अंपायर बने हैं। साल 2019 से लेकर 2025 तक उन्होंने 95 मैचों में अंपायरिंग की है। एशिया के उभरते क्रिकेट देशों के मुक़ाबलों में उनका योगदान बहुत अहम रहा है। कालिदास की ख़ासियत है उनका धैर्य और दोनों टीमों के साथ समान व्यवहार। इस सूची में वे शीर्ष पर शामिल हैं।

अहसान रज़ा (पाकिस्तान) 2010–2025

पाकिस्तान के इस अंपायर ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 83 मैचों में अंपायरिंग की है। रज़ा अपने सटीक फ़ैसलों और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान और एशियाई क्रिकेट परिषद के कई अहम मैचों में उनकी अंपायरिंग ने खेल की निष्पक्षता बनाए रखी है। साल 2010 से 2025 तक उन्होंने बहुत से मुक़ाबलों में बिना किसी भेदभाव के फ़ैसले लिए हैं।

बुद्धि बहादुर प्रधान (नेपाल) 2012–2024

बी.बी. प्रधान का नाम इस सूची में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 2012 से 2024 के बीच 74 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की है। नेपाल क्रिकेट के उत्थान में उनका काफ़ी अहम योगदान रहा है। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनकी मौजूदगी ने नेपाल की अंपायरिंग को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। मैदान पर उनके निष्पक्ष फ़ैसलों के कारण वे काफ़ी चर्चा में रहते हैं।

लैंग्टन रुसेरे (जिम्बाब्वे) 2015–2025

जिम्बाब्वे के इस अंपायर को अब तक 74 मैचों में अंपायरिंग करने का मौक़ा मिला है। उन्होंने 2015 से 2025 के बीच कई बड़े टी20 मुक़ाबलों में अंपायरिंग की है। इसलिए शीर्ष अंपायरों में उनका नाम शामिल है। उनकी तेज़ नज़र और आत्मविश्वास उन्हें औरों से ख़ास बनाता है। बी.बी. प्रधान के बराबर उन्होंने 74 मैचों में अंपायरिंग की है।

अलीम सरवर डार (पाकिस्तान) 2009–2024

पाकिस्तान के अलीम डार दुनिया के सबसे अनुभवी अंपायरों में से एक हैं। उन्होंने 2009 से 2024 के बीच 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की है। अलीम का नाम ICC एलीट पैनल में लंबे समय तक रहा, और उनके द्वारा बिना पक्षपात और सटीकता से लिए गए फ़ैसलों ने उन्हें फ़ैन्स और खिलाड़ियों का भरोसेमंद चेहरा बना दिया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version