Thursday, June 11

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितम्बर से होनी है। ये उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होता है। क्योंकि, इसमें बड़ी टीमों को आईसीसी ट्रॉफी के लिए तैयारी का मौका मिलता है जबकि छोटी टीमों को इन टीमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव प्राप्त होता है। इस बार इस मल्टीनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया जायेगा।

क्योंकि साल 2016 में एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में ये निर्णय लिया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप वाले साल में इसे छोटे फॉर्मेट में आयोजित किया जायेगा। अगले साल भारत और श्रीलंका में टी20 का वर्ल्ड कप होना है इसलिए एशिया कप खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेला जायेगा। अब तक सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब इस टूर्नामेंट को इस तरह से खेला गया हो। तो चलिए जानते हैं कि किस खिलाड़ी ने इस मल्टीनेशनल इवेंट में सबसे ज्यादा कप्तानी की है।

इन खिलाड़ियों ने एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी

5. मशरफे मोर्तजा (Masrafe Mortaza) 5 मैच

Masrafe Mortaza
Masrafe Mortaza

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मोर्तजा टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में पांचवे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने घरे में साल 2016 में हुए टूर्नामेंट में कमान संभाली थी। यहीं नहीं उनके नेतृत्व में टीम फ़ाइनल खेलने में सफल हुई थी, जहाँ भारत के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैचों में बांग्लादेश की कमान संभाली थी जिसमें टीम को 3 मैचों में जीत मिली थी जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनका विनिंग परसेंटेज 60.00 का था।

4. एमएस धोनी (MS Dhoni) 5 मैच

MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया के सबसे कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शुमार एमएस धोनी ने एशिया कप के एडिसन में कप्तानी की हुई है। उन्होंने साल 2008 में पहली बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी की थी और 2016 में आखिरी बार टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने इस मल्टीनेशनल इवेंट में साल 2016 में 5 मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें, टीम अविजित रहते हुए ख़िताब जीतने में सफल हुई थी।

उनकी कप्तानी में टीम ने दूसरी बार ख़िताब को अपने नाम किया था। पहली बार साल 2010 में इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। धोनी ने एशिया कप टी20 में 5 मुकाबलों में कप्तानी की थी जिसमें सभी मैच में जीत मिली थी और उनका विनिंग परसेंटेज 100 हैं।

3. बाबर आज़म (Babar Azam) 6 मैच

Babar Azam
Babar Azam

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म ने भी एशिया कप में पाकिस्तान की कमान संभाली है। हालाँकि उनके लिए ये टूर्नामेंट बहुत ाचा साबित नहीं हुआ था। वो भले ही फाइनल तक पहुँचने में सफल हुई है लेकिन उसके पहले उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था। उन्होंने साल 2022 में यूएई में हुए टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व किया था।

बाबर आज़म ने यूएई में हुए एशिया कप में 6 मैचों में टीम की कप्तानी की थी जिसमें 3 जीत और 3 हार के साथ विनिंग परसेंटेज 50 था।

2. दासुन शनाका (Dasun Shanaka) 6 मैच

Dasun Shanaka
Dasun Shanaka

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाली सूची में दूसरे नंबर पर आते है। उन्होंने साल 2022 में यूएई में हुए टूर्नामेंट में टीम की कमान संभाली थी। लंका की शुरुआत ख़राब हुई थी लेकिन उसके बाद टीम ने एक बार लय पकड़ी तो दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा था और ख़िताब जीतकर ही वापस आई थी।

शनाका ने श्रीलंका के लिए साल 2022 के एशिया कप में 6 मैचों में कप्तानी की थी जिस दौरान 5 मैच जीते थे और 1 मुकाबले में हार का समाना करना पड़ा था। जिसके चलते विनिंग परसेंटेज 83 का था।

1. अमजद जावेद (Amjad Javed) 7 मैच

Amjad Javed
Amjad Javed

यूएई के कप्तान अमजद जावेद एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2016 में बांग्लादेश में आयोजित हुए टूर्नामेंट में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालाँकि टीम आगे तक का सफर नहीं तय कर सकी थी।

अमजद जावेद ने बांग्लादेश में खेले गए एशिया कप में 7 मैचों में कप्तानी की थी जिसमें 4 जीत और 3 हार के साथ विनिंग परसेंटेज 42.85 का था।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version