भारत के लिए बहुत से खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेला है। कई ने तो लंबे समय तक क्रिकेट खेला है, जबकि कुछ खिलाड़ी थोड़े समय के लिए खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय में तीन फॉर्मेट में यह खेला जाता है – टेस्ट, वनडे और टी20। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में बहुत से खिलाड़ियों ने खेला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस खिलाड़ी ने इन सभी को मिलाकर सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में।

इन खिलाड़ियों ने खेले हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच

5. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 499 मैच

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। इस दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज़ ने अब तक 499 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन, वनडे में 273 मुकाबलों में 48.76 की एवरेज से 11168 और टी20 में 159 मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए हैं।

रोहित ने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक वह एक्टिव खिलाड़ी हैं। वह इस समय वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि अन्य दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। उनके नाम 499 इंटरनेशनल मैचों में 42.18 की औसत से 19700 रन दर्ज हैं। जिसमें 49 शतक और 108 अर्धशतक लगाए हैं।

4. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) 509 मैच

Rahul Dravid
Rahul Dravid

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दीवार कहलाने वाले राहुल द्रविड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं। इस लीजेंडरी खिलाड़ी ने भारत के लिए साल 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। तब से लेकर अपने आखिरी मुकाबले तक वह टीम की ढाल बने रहे थे। उन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

द्रविड़ ने भारत के लिए टेस्ट में 164 मैचों में 52.31 की औसत से 13288 रन, वनडे में 344 मुकाबलों में 10889 जबकि 1 टी20 में 31 रन बनाए थे। वहीं कुल मैच देखें, तो उनके नाम 509 मैचों में 45.57 की औसत से 24064 रन दर्ज हैं। जिसमें 48 शतक और 146 अर्धशतक शामिल हैं।

3. एमएस धोनी (MS Dhoni) 535 मैच

MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी ने भारतीय टीम को न जाने कितने मैच जिताए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान टीम को ट्रांज़िशन से निकाला और उसे बेस्ट टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसी बीच दिग्गज कप्तान ने अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जिताकर पूरे भारत का सपना भी सच किया था।

धोनी ने भारत के लिए टेस्ट में 90 मुकाबलों में 38 की औसत से 4876 रन बनाए, जबकि 350 वनडे में 50.57 की औसत से 10773 और 98 टी20 में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए थे। माही के ओवरऑल मैचों को देखें, तो उन्होंने भारत के लिए 44.74 की औसत से 17092 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 108 अर्धशतक शामिल हैं।

2. विराट कोहली (Virat Kohli) 550 मैच

Virat Kohli
Virat Kohli

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से टीम इंडिया को न जाने कितने मैच जिताकर दिए हैं जब सबने उम्मीद छोड़ दी थी। वह लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

विराट ने इंडिया के लिए 123 टेस्ट में 9230, 302 वनडे में 14181 और 125 टी20 में 4188 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल में इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने 550 मैचों में 52.27 की औसत से 27599 रन बनाने के अलावा 82 शतक और 143 अर्धशतक लगाए हैं।

1. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 664 मैच

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है। वह उस समय देश की आस बने थे जब भारतीय टीम मजबूत नहीं थी। इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने भारत के लिए अकेले ही दुनियाई क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाज़ों से लोहा लिया है।

सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत से 15921, वनडे में 463 मैचों में 44.83 की औसत से 18426 जबकि 1 टी20 में 10 रन बनाए हैं। वहीं, अगर तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को देखें, तो उन्होंने 664 मैचों में 34357 रन बनाने के साथ 100 शतक और 164 अर्धशतक के अलावा 201 विकेट भी लिए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version