Wednesday, February 11

Here is The Top 5 List Of Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman in A Test Match

21 से 25 अगस्त तक पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पहली पारी में 171* और दूसरी पारी में 51 रन यानी कुल मिलाकर 222 रन बनाए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रावलपिंडी टेस्ट में 222 रन बनाकर मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की ओर से एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ हम आपको उन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 विकेटकीपर बल्लेबाज | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman in A Test Match

5. सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) – 196 (78 & 118)

Sarfaraz Ahmed Ahmed | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match
Sarfaraz Ahmed Ahmed | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match/ © Getty Images

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद अपने देश के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले गए एक टेस्ट मैच में 196 रन बनाए थे। सरफराज ने पहली पारी में 78 और दूसरी पारी में 118 रनों का योगदान दिया था। इसी के चलते यह मुकाबला ड्रॉ हुआ था और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

4. राशिद लतीफ (Rashid Latif) – 197 (150 & 47*)

Rashid Latif | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match
Rashid Latif | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match/ © Getty Images

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में खेले गए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 197 रन बनाए थे। उन्होंने उस मुकाबले की पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 47* रनों की पारी खेली थी। उस टेस्ट में पाकिस्तान को 224 रनों से जीत हासिल हुई थी और शोएब अख्तर (20 रन और 5/24) प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

3. इम्तियाज अहमद (Imtiaz Ahmed) – 209 (209 & 0)

Imtiaz Ahmed | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match
Imtiaz Ahmed | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match/ © Getty Images

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इम्तियाज अहमद ने साल 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए एक टेस्ट मैच में कुल 209 रन बनाए थे। इम्तियाज ने पहली पारी में 209 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। उस टेस्ट मैच में मेजबान पाकिस्तान को 4 विकेट से जीत मिली थी।

2. तस्लीम आरिफ (Taslim Arif) – 210 (210* & DNB)

Taslim Arif | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match
Taslim Arif | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match / © Getty Images

तस्लीम आरिफ लगभग 43 सालों से ज्यादा समय तक पाकिस्तान के किए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर थे, लेकिन मोहम्मद रिजवान ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। आरिफ ने साल 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में 209 रन बनाए थे। यह मुकाबला ड्रॉ हुआ था और किसी भी टीम को दूसरी पारी खेलने का मौका नहीं मिला था। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 382/2 स्कोर बनाया था।

1. मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) – 222 रन (171* & 51)

Mohammad Rizwan | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match
Mohammad Rizwan | Most Runs By Pakistan Wicketkeeper Batsman In A Test Match/ © Getty Images

साल 2024 में 21 से 25 अगस्त तक पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पहली पारी में 171* और दूसरी पारी में 51 रन यानी कुल मिलाकर 222 रन बनाए। इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए।

बता दें कि, इस मुकाबले में बांग्लादेश को 10 विकेट से जीत हासिल हुई, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पहली जीत भी रही। इस मुकाबले में बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (191) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version