Wednesday, June 10

Richest Cricketer: क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर (Richest Cricketer) कौन है अगर नहीं पता है तो हम आपको बताते है कि वह क्रिकेटर भारत में ही रहता है। मगर उसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। इन दिनों क्रिकेट में पैसा काफी बढ़ता जा रहा है। वहीं पहले के समय में क्रिकेटरों की कमाई बहुत ही कम हुआ करती थी। लेकिन आज के इस मौजूदा समय में लगभग हर क्रिकेटर आज करोड़ों रूपये कमाता है।

वहीं इस मौजूदा समय में सभी भारतीय क्रिकेटर उन तमाम विदेशी खिलाड़ियों के मुकाबले काफी ज्यादा पैसे कमाते है। इसके अलावा इस मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भी है। तभी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने सभी भारतीय क्रिकेटर्स को काफी ज्यादा पैसे देता है।

Aryaman Birla
image source : X

इसके अलावा आपको लगता होगा की इस समय भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और एमएस धोनी ही भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर (Richest Cricketer) होंगे लेकिन यहां पर आप का अनुमान बिल्कुल ही गलत है। आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने वाले है जो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी बहुत ज्यादा अमीर है। आज हम यहां पर बता रहे हैं कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला की।

क्यूंकि आर्यमान बिड़ला सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि उनको अगर दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर (Richest Cricketer) कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कुमार मंगलम बिड़ला भारत के सबसे बड़े और सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक है। वहीं इसके साथ ही उनके बेटे आर्यमान बिड़ला इतने बड़े बिजनेसमैन घराने से ताल्लुक रखने के बाद भी क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं।

Aryaman Birla
image source : X

इसके अलावा आर्यमान बिड़ला ने अपनी कड़ी मेहनत से क्रिकेट की इस दुनिया में बहुत बड़ा मुकाम भी हासिल किया हुआ है। आर्यमान बिड़ला मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते थे। लेकिन साल 2019 के बाद से उन्होंने इस क्रिकेट के खेल से अचानक ही ब्रेक ले लिया था। फिर उसके बाद उन्होंने इस खेल में अपनी वापसी नहीं की थी। क्यूंकि उन्होंने यह ब्रेक केवल 22 साल की उम्र में ले लिया था। उस समय बताया गया कि उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए क्रिकेट को छोड़ा था।

Richest Cricketer कैसा रहा उनका क्रिकेट करियर :-

Aryaman Birla
image source : X

इस मौजूदा समय में आर्यमान बिडला केवल 27 साल के है। वहीं इस मौजूदा समय में उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक भी ले लिया है। वह मध्य प्रदेश के लिए क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने कुल 9 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 414 रन बनाए थे। इन मैचों के दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 103 नाबाद रन रहा था। इसके अलावा आर्यमान बिड़ला ने 4 लिस्ट ए मैच भी खेले थे जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए थे। वहीं इसके अलावा जनवरी साल 2019 में उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला खेला था।

Richest Cricketer कितनी प्रॉपर्टी के हैं वारिस :-

Kumar Mangalam Birla
image source : X

इसके अलावा अगर हम आर्यमान बिडला की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला करीब 70000 करोड़ के वारिस बताए जाते है। इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कुमार मंगलम बिड़ला की नेट वर्थ कुल 2,360 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

ये भी पढ़ें: शान मसूद की एक गलती पड़ गई पाकिस्तान पर भारी, बांग्लादेश ने बनाए कई रिकॉर्ड्स 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version