Sunday, February 1

टेस्ट क्रिकेट किसी भी बल्लेबाज की असली ताकत दिखाता है। इस खेल में पांच दिन तक खेलना होता है, जहां बल्लेबाज को अलग-अलग तरह की गेंदबाजी का सामना करना पड़ता है। यहां जल्दी जल्दी रन बनाने की बजाय धैर्य और संयम दिखाना जरूरी होता है। अब हम उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे जिन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

1. मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) 1788 रन, 2006

Top 5 batsmen with most runs in a calendar year in Test cricket
Mohammad Yusuf

साल 2006 में यूसुफ ने शानदार बल्लेबाजी की इस साल टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए और नए मुकाम हासिल किए। यूसुफ पाकिस्तानी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए थे। इस साल उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में कुल 1788 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 232 रन था। पूरे टेस्ट करियर में, उन्होंने 90 मैचों में कुल 7530 रन बनाए।

2. विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) 1710 रन, 1976

Top 5 batsmen with most runs in a calendar year in Test cricket
Viv Richards

साल 1976 में उनकी टेस्ट बल्लेबाजी सबसे मजबूत दिखी। उन्होंने 11 टेस्ट मैच खेले और 1710 रन बनाए। इस साल उन्होंने 7 शतक बनाए, जिनमें दो दोहरे शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने पांच बार हाफ सेंचुरी भी लगाई। रिचर्ड्स ने 90 के अच्छे औसत से रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कैरेबियाई द्वीपों में उनका बल्ला जमकर चला। इसी साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर 291 बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कुल 121 टेस्ट मैच खेले और 8540 रन बनाए।

3. जो रूट (इंग्लैंड) 1708 रन, 2021

Top 5 batsmen with most runs in a calendar year in Test cricket
Joe Root

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान जो रूट को टेस्ट क्रिकेट में एक सफल बल्लेबाज माना जाता है। साल 2021 में उन्होंने 15 मैचों में 29 बार बल्लेबाजी करते हुए 61.00 की औसत से 1708 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। टेस्ट करियर में उनका सबसे बड़ा स्कोर 228 रन है। अब तक उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 13,543 रन बनाए हैं।

4. ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) 1656 रन, साल 2008

Top 5 batsmen with most runs in a calendar year in Test cricket
Graeme Smith

साल 2008 में ग्रेम स्मिथ ने 15 टेस्ट मैचों में 1656 रन बनाए। यह एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे नंबर पर आता है। इस साल उनका औसत 72 रहा। उन्होंने 6 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार सीरीज खेलने के बाद, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव में 232 रन की बड़ी पारी खेली। अपने टेस्ट करियर में स्मिथ ने कुल 9265 रन बनाए हैं।

5. माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 1595 रन, 2012

Top 5 batsmen with most runs in a calendar year in Test cricket
Michael Clarke

माइकल क्लार्क एक शानदार कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज थे। जब वे अपने फॉर्म में होते थे, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता था। उनका बल्लेबाजी औसत 49 से ऊपर है। लेकिन खास बात यह है कि साल 2012 में क्लार्क ने अपने करियर की कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं। इस साल उन्होंने 106 की औसत से 1595 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के लिए कई जबरदस्त पारियां खेलीं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version