Wednesday, February 11

टी20 क्रिकेट भले ही बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता हो, लेकिन इसमें रन बनाना आसान बिल्कुल नहीं होता। इस फॉर्मेट में टीमें बड़े स्कोर जरूर खड़ी करती हैं, लेकिन इसके पीछे अक्सर सभी खिलाड़ियों का छोटा-छोटा योगदान होता है। यही वजह है कि बोर्ड पर बड़े स्कोर नजर आते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे खास बल्लेबाज़ भी होते हैं, जो अपने दिन पर किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं।

टी20 क्रिकेट में गेंदबाज़ आउट करने से ज्यादा रन बचाने की कोशिश करता है, और बल्लेबाज़ उसी का फायदा उठाकर बड़ी पारी खेल जाते हैं। आजकल इस छोटे फॉर्मेट में शतक लगाना भी आम होता जा रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी कौन सी है? अगर नहीं, तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

इन खिलाड़ियों ने खेली हैं टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारियां

5. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) – 145*रन

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर और बेहतरीन फिनिशरों में से एक ग्लेन मैक्सवेल टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। अपनी पावरफुल हिटिंग और अनोखे शॉट्स के लिए मशहूर मैक्सवेल के सामने किसी भी कप्तान के लिए सही फील्ड सेट करना आसान नहीं होता, क्योंकि वह मैदान के लगभग हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।

इसका शानदार उदाहरण साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में देखने को मिला था। उस मैच में उन्होंने बतौर ओपनर पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 65 गेंदों पर 14 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 145 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.07 का रहा, जो आज भी टी20 क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है।

4. येनेव सेनारत्ने (Yeron Sacha De Alwis Seneveratne) – 150* रन

Yeron Sacha De Alwis Seneveratne
Yeron Sacha De Alwis Seneveratne

केमैन आइलैंड्स के बल्लेबाज़ येनेव सेनारत्ने ने भी टी20 क्रिकेट में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। भले ही यह पारी उन्होंने एक एसोसिएट टीम के खिलाफ खेली हो, लेकिन इस स्तर पर भी रन बनाना उतना आसान नहीं होता।

साल 2024 में ब्राज़ील के खिलाफ ब्यूनस आयर्स में खेले गए मैच में सेनारत्ने ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया। उन्होंने मात्र 67 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 150 रन ठोक डाले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.88 का रहा। यह पारी न केवल उनके करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन थी, बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास में भी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

3. आरोन फिंच (Aaron Finch) – 156 रन

Aaron Finch
Aaron Finch

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ और टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आरोन फिंच इस फॉर्मेट के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही उन्होंने यह साबित कर दिया था कि वो खासतौर पर टी20 क्रिकेट के लिए ही बने हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ हुए एक मुकाबले में फिंच ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से तहलका मचा दिया। इस ओपनिंग बल्लेबाज़ ने महज़ 63 गेंदों में 11 चौके और 14 छक्कों की मदद से 156 रन की तूफानी पारी खेल डाली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 247.61 का रहा। यह पारी न सिर्फ उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक थी, बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास में भी लंबे समय तक याद की जाती रहेगी।

2. हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (Hazratullah Zazai) 162 रन

Hazratullah Zazai
Hazratullah Zazai

अफगानिस्तान के विस्फोटक ओपनर हज़रतुल्लाह ज़ज़ई टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियां खेलने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने यह कारनामा साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ किया था।

इस मुकाबले में ज़ज़ई ने मात्र 62 गेंदों पर 162 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस इनिंग्स में 11 चौके और 16 छक्के शामिल थे। ज़ज़ई का स्ट्राइक रेट उस समय 261.29 का रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का सबसे बड़ा सबूत था। यह पारी टी20 इतिहास की सबसे यादगार और विनाशकारी पारियों में से एक मानी जाती है।

1. आरोन फिंच (Aaron Finch) – 172 रन

Aaron Finch
Aaron Finch

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टी20 विश्व कप विजेता कप्तान आरोन फिंच के नाम इस फॉर्मेट में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2018 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

हरारे में खेले गए इस मुकाबले में फिंच ने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली और मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। उन्होंने मात्र 76 गेंदों में 16 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 172 रन ठोक डाले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 226 का रहा।

यह पारी टी20 इंटरनेशनल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है और फिंच का नाम इस रिकॉर्ड के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version