Tuesday, February 17

टी20 फॉर्मेट पिछले कुछ समय से काफी तेजी से आगे बढ़ा है। अब खिलाड़ी और भी ज्यादा आक्रामक होकर खेलते हैं और उन्हें अपने विकेट की फिक्र भी नहीं रहती है। जिसके चलते अब बहुत चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। अब दर्शकों को आकर्षित करने के लिए पिच और भी ज्यादा फ्लैट बना दी गई है जबकि बाउंड्री भी काफी छोटी कर दी जाती है। तो चलिए जानते हैं कि इस फॉर्मेट में किन भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

इन खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 95 Sixes

Hardik Pandya
Hardik Pandya

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर और जबरदस्त फिनिशर हार्दिक पांड्या टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। इस ताबड़तोड़ फिनिशर ने अपनी पावर हिटिंग से दुनिया भर के सभी प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है।

उनके पास किसी भी गेंद को ‘डाउन द ग्राउंड’ पार कराने की खास क्षमता है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। यही नहीं, बड़े मैचों में वह हमेशा अपना बेस्ट देते हैं, जिसके चलते टीम चैंपियनशिप जीतने में भी सफल होती है। हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में 113 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 95 छक्के लगाए हैं।

4. केएल राहुल (KL Rahul) – 99 Sixes

KL Rahul
KL Rahul

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से थे जो ग्राउंड के किसी भी कोने में आसानी से सिक्स मार सकते थे। वह बहुत प्यार से गेंद को बाउंड्री से पार करा देते थे। यह धाकड़ खिलाड़ी भारत के पहले 360 डिग्री बल्लेबाज थे। जिस दिन 31 वर्षीय खिलाड़ी लय में होता था, फिर उन्हें रोकना काफी मुश्किल होता था।

उनकी क्लास अन्य खिलाड़ियों की तुलना में काफी अलग थी, जिसके चलते उन्होंने इस फॉर्मेट में कई शतक लगाए हैं। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए 72 मैचों में 99 छक्के लगाए थे।

3. विराट कोहली (Virat Kohli) – 124 Sixes

Virat Kohli
Virat Kohli

भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली ने कई सालों तक दुनियाई क्रिकेट में अपने खेल से राज किया था। वह तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले एकलौते खिलाड़ी थे। यही नहीं, बड़े मैचों में तो उनका बेस्ट प्रदर्शन निकलता था।

2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ पारी हो या फिर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ चमत्कारी इनिंग्स हो, यह बहुत लंबे समय तक याद की जाएगी। वह भले ही छक्के लगाने के लिए न जाने जाते हों, उसके बाद भी वह जरूरत पड़ने पर इसकी काबिलियत रखते थे। उन्होंने भारत के लिए खेले 125 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं।

2. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) – 149 Sixes

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों का खेलने का नजरिया बदला और उन्हें रचनात्मक शॉट्स खेलने पर भी प्रेरित किया। जिससे खिलाड़ियों के पास स्कोरिंग के अवसर बढ़ गए। इस ताबड़तोड़ खिलाड़ी ने भारत के लिए 83 मैचों में खेलते हुए 149 छक्के लगाए हैं।

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 205 Sixes

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के मौजूदा वनडे कप्तान रोहित शर्मा भारत के सबसे बेहतरीन टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास गेंद को खेलने के लिए अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले थोड़ा टाइम एक्स्ट्रा रहता है। जिसके चलते वह तेज गेंदबाजों को आसानी से छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं।

उन्होंने टी20 में कप्तान बनने के बाद अपने खेल को पूरी तरह से बदल दिया था और काफी आक्रामक अंदाज में खेलने के चलते ज्यादा रिस्क लेने लगे थे। रोहित ने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए थे। जिसके चलते वह भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version