भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अपनी फिरकी के साथ-साथ मैदान में अपने आक्रामक अंदाज़ के लिए भी जाने जाते थे और जब मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से हो, तो अपने आप इमोशन हावी होने लगते हैं। खिलाड़ियों में मैच जिताने की जिद इतनी बढ़ जाती है कि वह बहस और हाथापाई में भी तब्दील हो सकती है।

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर भी ‘ऑन द फील्ड’ अपने इमोशन को दिखाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी और हरभजन सिंह की साल 2010 में हुई लड़ाई को शायद ही कोई भुला होगा। तो चलिए जानते हैं उस हाईवोल्टेज क्लैश के बारे में।

आमिर को छक्का लगाकर हरभजन ने जिताया मैच

Harbhajan Singh Shoaib Akhtar Asia Cup 2010 Fight
Harbhajan Singh Shoaib Akhtar Asia Cup 2010 Fight

दरअसल, जब भी भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में खेल रही होती हैं तो यह मैच सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं रह जाता है बल्कि एक जंग की तरह हो जाता है। जिसमें हार दोनों में से किसी भी टीम को स्वीकार नहीं होती है। इस हाईवोल्टेज मैच के लिए न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि फैंस में भी लगातार लड़ाई देखने को मिलती रहती है।

दोनों टीमों ने अपने फैंस को बहुत से यादगार पल दिए हैं लेकिन जब वह आपस में खेल रही होती हैं तो मुकाबला और भी कांटे का हो जाता है। जिसमें बात सिर्फ खेल का ही नहीं बल्कि लड़ाई-झगड़े तक भी पहुँच जाती है। साल 2010 के एशिया कप में हरभजन सिंह द्वारा मोहम्मद आमिर को लगाया गया छक्का आज भी लोगों के जेहन में ताज़ा है।

हरभजन-अख्तर की लड़ाई

Harbhajan Singh Shoaib Akhtar Asia Cup 2010 Fight
Harbhajan Singh Shoaib Akhtar Asia Cup 2010 Fight

साल 2010 के एशिया कप का लीग मुकाबला जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में खेला जा रहा था। एक समय मैच काफी रोमांचक स्थिति में पहुँच चुका था। टीम इंडिया को जीत के लिए 23 गेंदों में 31 रनों की ज़रूरत थी।

हरभजन सिंह क्रीज़ पर आए ही थे कि अख्तर ने उन्हें कुछ गेंदें डॉट कराईं और ‘अपमानजनक शब्द’ कहे, जिसके बाद इस दिग्गज स्पिनर ने उनके 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, जिसके बाद पूरे स्टेडियम में “भज्जी-भज्जी” के नारे गूंजने लगे।

हरभजन ने दिया अख्तर को करारा जवाब

Harbhajan Singh Befitting Reply To Shoaib Akhtar
Harbhajan Singh Befitting Reply To Shoaib Akhtar

इस ओवर की समाप्ति के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई। इसके अगले ओवर में ही बाद में सुरेश रैना ने भी अख्तर की पहली गेंद पर छक्का लगा दिया। इस दौरान फिर से दोनों आमने-सामने भी आए और उनके बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन हरभजन का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ।

उन्होंने आखिरी ओवर में आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर मैच भारतीय टीम को जिता दिया। जिसके बाद उन्होंने अख्तर की तरफ इशारा किया और उधर से उन्होंने भी “जाओ जाओ” इशारा किया।

होटल रूम में मारने पहुंचे शोएब अख्तर

यह लड़ाई यहीं नहीं रुकी, बल्कि शोएब अख्तर हरभजन को मारने के लिए उनके होटल रूम तक में पहुँच गए। लेकिन, दिग्गज स्पिनर उनको वहां नहीं मिले, जिसके चलते वह रूम से चले गए। हालांकि, अगले दिन हरभजन ने उनसे माफ़ी माँगी। जिसके बाद दोनों के बीच सब कुछ सही हो गया। क्योंकि वह काफ़ी अच्छे दोस्त भी हैं।

ऐसा रहा था मैच का हाल

दाम्बुला में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले खेलते हुए ओपनर सलमान बट और कामरान अकमल के पचासों के चलते 267 रनों ही बना पाई। पाकिस्तान इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर होती दिख रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों के लगातार अंतराल में विकेट लेने की वजह से वो ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई।

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। गौतम गंभीर और एमएस धोनी ने पारी को संभाला। वो दोनों एक समय बिलकुल अर्धशतक लगाकर बिल्कुल सेट लग रहे थे लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी लगातार विकेट चटकाकर मैच को अपनी तरफ झुका दिया था। लेकिन रैना और हरभजन ने अपनी नर्व को काबू रखते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version