Saturday, June 13

एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। यह एशिया का सबसे पॉपुलर टूर्नामेंट है। टीम इंडिया अब तक डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार अपने खिताब को बचाने की पूरी कोशिश करेगी। भारतीय टीम इस मल्टीनेशनल इवेंट को सबसे ज़्यादा बार जीत चुकी है। उन्होंने यह ट्रॉफी 8 बार अपने नाम की है।

एशिया कप में भारतीय टीम का बोलबाला है और लगभग बहुत से रिकॉर्ड्स भी उन्हीं के नाम पर हैं। टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज़ खेले हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में भी भाग लिया हुआ है और वो अपनी सिक्स-हिटिंग एबिलिटी के लिए भी जाने जाते थे। तो चलिए जानते हैं कि मल्टीनेशनल इवेंट में किस भारतीय बल्लेबाज़ ने सबसे ज़्यादा सिक्स लगाए हैं।

इन भारतीय बल्लेबाजों ने एशिया कप में लगाए हैं सबसे ज्यादा सिक्स

5. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी से भारतीय टीम को लड़ना तो सिखाया ही था, साथ में अपनी बल्लेबाज़ी से उन्होंने भारत के लिए बहुत सी मैच विनिंग पारियां भी खेली हुई हैं। भले ही उनकी बल्लेबाज़ी की ज़्यादा चर्चा नहीं होती है लेकिन वो इंडिया के हिटर बल्लेबाज़ों में भी एक थे, जो आसानी से छक्के लगाने की काबिलियत रखते थे।

सौरव गांगुली ने एशिया कप में 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 12 छक्के लगाए हैं।

4. एमएस धोनी (MS Dhoni) 16 सिक्स

MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी की जितनी ज़्यादा तारीफ़ होती है, उसमें उनकी बल्लेबाज़ी कहीं छिप सी जाती है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में नंबर 5-6 पर खेलते हुए 10 हज़ार से ज़्यादा रन बनाए हैं। वो भारत के सबसे पावरफुल हिटर थे जो जब चाहें छक्के लगाने की काबिलियत रखते थे।

हालाँकि कप्तान बनने के बाद इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने अपने खेल में बहुत बदलाव किए और बाद में वो परिस्थिति को देखते हुए खेलने लगे और रिस्क लेना कम कर दिया। उनका पूरा फोकस गेम को अंत तक ले जाना होता था और वहाँ से वो मैच जिताने की काबिलियत उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

एमएस धोनी ने एशिया कप में 5 एडिशन में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 20 पारियां खेलते हुए 16 छक्के लगाए थे।

3. विराट कोहली (Virat Kohli) 18 सिक्स

Virat Kohli
Virat Kohli

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सबसे धाकड़ बल्लेबाज़ों में से एक विराट कोहली ने सालों तक दुनियाई क्रिकेट पर राज किया है। उन्होंने सभी कंडीशन और देशों में जाकर रन बनाए हैं, जो उन्हें पिछले कुछ समय का सबसे बेस्ट बल्लेबाज़ बनाता है। व्हाइट बॉल में तो उनको रोकना बहुत मुश्किल था। चेज़ करते हुए वो हमेशा ही लक्ष्य का पीछा करते समय सफल हुए हैं।

विराट कोहली ने एशिया कप में 6 बार हिस्सा लिया है जिसमें इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने 22 पारियां खेली हैं, जिनमें 18 छक्के लगाए हैं।

2. सुरेश रैना (Suresh Raina) 18 सिक्स

Suresh Raina
Suresh Raina

भारत के सबसे अंडररेटेड खिलाड़ी सुरेश रैना ने टीम को बहुत से मैच जिताने में मदद की है। पूर्व ऑलराउंडर ने वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में शानदार पारियां खेलते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बड़े टूर्नामेंट में तो वो हमेशा ही शानदार प्रदर्शन करते थे।

सुरेश रैना ने एशिया कप में 16 पारियां खेली हैं, जिनमें 18 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं।

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 40 सिक्स

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के वनडे कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा दुनिया के सबसे बेहतरीन सिक्स हिटर माने जाते हैं। वो वर्ल्ड क्रिकेट में भी सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप में आते हैं। वो भले ही पावर हिटर नहीं माने जाते हैं, लेकिन छक्के लगाने की काबिलियत उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

रोहित शर्मा ने एशिया कप में 35 पारियां खेलते हुए 40 सिक्स लगाए हैं, जिसके चलते वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version