Thursday, June 11

T20 Series: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके चलते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने नीदरलैंड की टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में शानदार अर्धशतक लगाया है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इसके अलावा यह मैच बारिश के कारण मैच रद्द हो गया है।

लेकिन इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने 46 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली। इसके चलते हुए उन्होंने आगामी एशिया कप 2025 के लिए अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। इस टी20 सीरीज में उन्होंने कुल 145 रन बनाए हैं। इसके चलते हुए वह द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में बांग्लादेश की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

1. तंजीद हसन :-

इस सूचि में पहले पायदान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज तंजीद हसन का नाम आता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पिछले साल मई में अपने घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे की टीम को 4-1 से हराकर टी-20 सीरीज जीती थी। तब उस सीरीज में जीत के हीरो तंजीद हसन रहे थे। उस समय उन्होंने सीरीज के पांचों मैचों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

Tanzid Hasan
Tanzid Hasan

इस पूरी सीरीज में उनके बल्ले से कुल 160 रन आए थे। तब उनकी बल्लेबाजी औसत भी 40 की रही थी। उस सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए थे। वहीं उस समय उनके अलावा तौहीद हृदय ही एकमात्र ऐसे बांग्लादेशी बल्लेबाज रहे थे जिन्होंने 100 से ज्यादा रन बनाए थे।

2. लिटन दास :-

इस सूचि में दूसरे स्थान पर अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अब नीदरलैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में उन्होंने कुल 145 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 155.91 की रही थी।

Liton Das
Liton Das

इस आखिरी टी-20 मैच में लिटन दास ने अपने करियर का 14वां अर्धशतक लगाया है। इसके चलते हुए अब वह बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं अब इस मामले में उन्होंने दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (13) को पीछे छोड़ दिया है।

3. नजमुल हुसैन शांतो :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर बांग्लादेश टीम के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो का नाम आता है। इसके चलते हुए साल 2023 में बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड की टीम को घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया था। तब इस ऐतिहासिक जीत में नजमुल हुसैन शांतो का काफी बड़ा योगदान रहा था।

Nazmul Hussain Shanto
Nazmul Hussain Shanto

वहीं उस समय उन्होंने खेले गए 3 मुकाबलों में कुल 144 रन बनाए थे। उस समय उनकी स्ट्राइक रेट 127.43 की रही थी। तब उस सीरीज में उन्होंने हर मैच में 40 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा तब इंग्लैंड की तरफ से केवल जोस बटलर ही (111 रन ) 100 से ज्यादा रन बना पाए थे।

4. मोहम्मद नईम :-

इस सूची में चौथे स्थान पर बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नईम का नाम आता है। साल 2019 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते हुए कुल 143 रन बनाए थे। वहीं उस पूरी सीरीज में उनकी बल्लेबाजी औसत 47.66 की रही थी।

Mohammad Naim
Mohammad Naim

जबकि उस दौरान उन्होंने 133.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। तब उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया था। उस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन का रहा था। वहीं उस टी20 सीरीज में बांग्लादेश की टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version