T20 Asia Cup: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। वहीं इस बार एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के 2 बड़े शहर अबू धाबी और दुबई में होने जा रहा है। तभी तो एशियाई क्रिकेटरों की इस बड़ी जंग में बल्लेबाजों का प्रदर्शन हमेशा खास महत्व रखता है। इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट में रन बनाना जितना चुनौतीपूर्ण है, उतना ही रोमांचक भी होता है। जबकि कई बल्लेबाजों ने यहां की पिचों पर शानदार पारियां खेलकर अपने हुनर का लोहा भी मनवाया है। इस बीच आइए UAE में इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. मोहम्मद शहजाद :-
इस सूची में पहले पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का नाम आता है। साल 2010 में उन्होंने यहां पर अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह यहां पर साल 2021 में खेलते दिखाई दिए थे। तब से लेकर अभी तक उन्होंने UAE में कुल 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 35 पारियों में 36.18 की बल्लेबाजी औसत और 133.87 की स्ट्राइक रेट से 1,158 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से यहां पर 1 शतक और 7 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि उनका यहां पर सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 118 रन का रहा है।
2. मुहम्मद वसीम :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर UAE क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मुहम्मद वसीम का नाम आता है। इस स्टार बल्लेबाज ने साल 2021 में यहां पर अपना पहला मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने UAE में कुल 29 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 29 ही पारियों में 41.03 की बल्लेबाजी औसत से 1,067 रन बनाए हैं। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 149.43 की रही है। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 1 शतक और 11 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा अपने घर में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 107 रन का रहा है।
3. पॉल स्टर्लिंग :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर आयरलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का नाम आता है। उन्होंने साल 2010 में UAE में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर कुल 33 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 33 पारियों में 35.82 की बल्लेबाजी औसत और 133.20 की स्ट्राइक रेट से 1,039 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए वह यहां पर 4 बार नाबाद भी लौटे हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से UAE में 9 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा यहां पर खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन रहा है।
4. मोहम्मद नबी :-
इस सूची में चौथे स्थान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी का नाम आता है। साल 2010 में उन्होंने UAE के मैदान पर अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर कुल 52 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 46 पारियों में 23.68 की बल्लेबाजी औसत से 829 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 134.57 की रही है। जबकि इस बल्लेबाज के बल्ले से यहां पर 1 ही अर्धशतक आया है। इसके अलावा उनका यहां पर सर्वोच्च स्कोर 59 रन का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







