IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में बीते मंगलवार 16 दिसंबर को हुआ था। वहीं इस बार हुए मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने पर्स और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर बोली लगाई है। तभी तो इस बार हुए मिनी ऑक्शन के जरिए कुछ टीमों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने का मौका भी मिला है। जबकि कुछ टीमों को इस बार असफलता मिली है। इसके अलावा मौजूदा आईपीएल चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी इस मिनी ऑक्शन के जरिए अपनी टीम का दल पूरा किया है। आइए इस बार हुए मिनी ऑक्शन के बाद RCB के पूरे दल पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में ऐसा रहा है RCB का सफर :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस बार हुए मिनी ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। जबकि इस बार वेंकटेश ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। इसके अलावा RCB की टीम ने मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज मंगेश यादव को भी 5.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने दल में शामिल किया है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

जबकि इस बार उनका बेस प्राइस केवल 30 लाख ही था। इसके अलावा वह अभी हाल ही में मध्य प्रदेश टी-20 लीग में खेलते हुए भी दिखाई दिए थे। तब उन्होंने इसमें काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मध्य प्रदेश टी-20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद ऐसा है RCB का पूरा दल :-

RCB द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी : अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल।

RCB टीम ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी : विहान मल्होत्रा ​​(30 लाख), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख), वेंकटेश अय्यर (7 करोड़), सात्विक देसवाल (30 लाख), मंगेश यादव (5.20 करोड़), विक्की ओस्तवाल (30 लाख), कनिष्क चौहान (30 लाख) और जैकब डफी (2 करोड़)

आईपीएल 2026 के सीजन में ऐसी हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2025 सीजन की मौजूदा चैंपियन भी है। वहीं इस बार आगामी आईपीएल सीजन में यह टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में सॉल्ट, डेविड, शेफर्ड और हेजलवुड के रूप में विदेशी खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। जबकि इस टीम के लिए एक बार फिर से कोहली और सॉल्ट पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा यह टीम इस बार सुयश शर्मा को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खिला सकती है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

RCB टीम की बेस्ट प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

IPL 2025 के सीजन में काफी शानदार रहा था RCB का प्रदर्शन :-

आईपीएल 2025 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने लीग स्टेज में खेले 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की थी। तब इस टीम को केवल 4 में ही हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पिछले सीजन में उनका एक मैच बेनतीजा भी रहा था।

virat kohli
virat kohli

पिछले आईपीएल सीजन में यह टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रही थी। इसके बाद फिर चंडीगढ़ में हुए क्वालीफायर-1 में RCB की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 8 विकेट से हरा दिया था। इसके बाद फिर फाइनल मैच में भी RCB की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version