लेफ्ट आर्म पेसर मंगेश यादव को RCB ने IPL 2026 के ऑक्शन में 5 करोड़ से ऊपर की कीमत में खरीदकर सबको चौंका दिया।

कहते हैं कि किस्मत पलटते देर नहीं लगती है। ठीक ऐसा आईपीएल 2026 ऑक्शन से दो दिन पहले मध्य प्रदेश से डेब्यू करने वाले मंगेश यादव के साथ हुआ।

इस ऑक्शन में उनकी किस्मत चमक गई और वह अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। टी20 डेब्यू करते ही युवा गेंदबाज़ ने अपनी छाप छोड़ दी, जिसके चलते उन्हें हाई प्राइस में खरीदा गया है। मंगेश ने दिसंबर 2025 में झारखंड के खिलाफ पुणे में मध्य प्रदेश के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था।

व्यक्तिगत जानकारी

Mangesh Yadav Profile: Teams, Career Achievement And Stats
Mangesh Yadav Profile: Teams, Career Achievement And Stats

पूरा नाम: मंगेश यादव

जन्म: 10 अक्टूबर 2002 (मऊ, उत्तर प्रदेश)

उम्र: 23 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट-आर्म फास्ट

भूमिका: ऑलराउंडर

टीमें: मध्य प्रदेश, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मंगेश यादव (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 5.20 करोड़ रुपये | टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आरसीबी ने मंगेश को 5.20 करोड़ में खरीदा

मंगेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के मऊ में हुआ था। अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश का रुख किया। घरेलू क्रिकेट में डेब्यू से केवल दो दिन बाद ही उनकी किस्मत पलट गई और आरसीबी ने उन्हें 2026 सीज़न के लिए 5.20 करोड़ में खरीदा था।

MPL T20 में शानदार प्रदर्शन के चलते मंगेश यादव को ऑक्शन में मिली बड़ी रकम

मंगेश को मध्य प्रदेश की सीनियर टीम में जगह मिलने से पहले अंडर-23 और एमपी टी20 लीग में कहर बरपाया। अंडर-23 में उन्होंने 8 मैचों में 6 से कम की इकॉनमी से 18 विकेट लिए। इसके अलावा एमपी टी20 लीग के भी 6 मैचों में 14 विकेट झटकने में सफल रहे।

यही कारण है कि बेंगलुरु ने उनके ऊपर 5.20 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके कप्तान रजत पाटीदार भी मंगेश को अच्छी तरह जानते हैं, क्योंकि वे दोनों एक ही टीम के लिए खेलते हैं।

मंगेश यादव करियर टाइमलाइन

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: मध्य प्रदेश बनाम झारखंड (14 दिसंबर 2025)

मंगेश यादव बैटिंग आंकड़े (Mangesh Yadav Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
T20s 2 1 0 28 28 28.00 12 233.33 0 0 4 1 2 0

मंगेश यादव बॉलिंग आंकड़े (Mangesh Yadav Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
T20s 2 2 42 85 3 2/38 2/38 28.33 12.14 14.0 0 0 0

खेलने का अंदाज़ और विशेषता

मंगेश यादव अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। लेफ्ट-हैंड ऑलराउंडर ने अपनी बल्लेबाज़ी में पावर हिटिंग के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखाया है और साथ ही तेज गेंदबाज़ी से भी सभी को काफ़ी प्रभावित किया है।

वह नई गेंद से स्विंग और सीम कराने में माहिर हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में भी सक्षम हैं। उनका फिटनेस लेवल और बेहतर करने की भूख उन्हें बेंगलुरु और भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना सकती है।

मंगेश यादव बॉलिंग स्पीड

मंगेश यादव तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत में कम ही मौजूद रहते हैं। वो न सिर्फ लोअर ऑर्डर में हीटिंग कर सकते हैं बल्कि अच्छी पेस के साथ गेंदबाजी भी करते हैं। उनकी गेंदबाजी स्पीड 132-140 किमी/घंटे के बीच हैं।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version