Tuesday, June 23

इस सीज़न में एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाना है। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुक़ाबले यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और अबू धाबी में खेले जाएंगे। भारत अब तक एशिया कप की सबसे सफल टीम रही है। इस मौक़े पर आइए जानते हैं उन भारतीय गेंदबाज़ों के नाम, जिन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेलते हुए सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

भारत की ओर से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ T20I में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाज़

1. हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का हैं जिन्होंने 7 मैचों में 7.25 के इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। इस दौरान गेंदबाज़ी करते हुए इनका बेस्ट परफॉर्मेंस 8 रन देकर 3 विकेट हासिल करने का है।

2. भुवनेश्वर कुमार

पाकिस्तान टीम के खिलाफ़ खेलते हुए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 7 मुकाबले में 11 विकेट लिए हैं। इस टीम के खिलाफ टी 20 क्रिकेट में भुवी का इकॉनमी रेट 7.26 और औसत 17.18 की रही है।

3. अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में अभी तक 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। इस टीम के खिलाफ़ अर्शदीप सिंह ने अब तक 7.85 की इकॉनमी रेट से 123 रन दिए हैं। इस दौरान इनका बेस्ट परफॉर्मेंस 32 रन देकर 3 विकेट लेने का है।

4. इरफ़ान पठान

इस लिस्ट में चौथे नंबर इंडियन टीम के पूर्व गेंदबाज इरफ़ान पठान का नाम शामिल है। पाकिस्तान टीम के खिलाफ़ खेलते हुए इरफ़ान ने 3 मैचों में 11.00 की औसत से कुल 6 विकेट लिए हैं।

5. जसप्रीत बुमराह

भारतीय के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ़ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 4 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 15.20 और इकॉनमी रेट 5.42 की रही है। पाक के खिलाफ़ उनका बेस्ट प्रदर्शन रिकॉर्ड 14 रन देकर 3 विकेट लेने का है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version