Wednesday, February 18

T-20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच में रोमांच की सभी हदें पार हो जाती है। इन मैचों में बल्लेबाजों की चमक जितनी यादगार रही है, उतना ही गेंदबाजों का जादू भी देखने को मिला है। लेकिन इस बीच कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी थी। आइए ऐसे में एशिया कप टी-20 प्रारूप के आगामी संस्करण से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. हार्दिक पांड्या :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम आता है। इस स्टार भारतीय खिलाड़ी ने साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इसमें कुल 7 मैच खेले हैं।

Hardik Pandya
Hardik pandya /Getty Images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 12 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 7.25 की रही है। वहीं पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/8 का रहा है।

2. जसप्रीत बुमराह और उमर गुल :-

इस सूची दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उमर गुल का नाम आता है। इस बीच भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 11 विकेट लिए हैं, जबकि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज गुल ने भी भारतीय टीम के खिलाफ 11 विकेट लिए हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

वहीं भारतीय स्टार तेज गेंदबाज ने अभी तक खेली 7 पारियों में 17.18 की गेंदबाजी औसत और और 7.26 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। इस बीच उनक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/26 का रहा है। जबकि पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने भी 6 पारियों में 16.18 की गेंदबाजी औसत और 8.27 की इकॉनमी से ये विकेट लिए थे। वहीं उनका भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/37 का रहा है।

3. नसीम शाह, अर्शदीप सिंह और हारिस रऊफ :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज नसीम शाह, अर्शदीप सिंह और हारिस रऊफ का नाम आता हैं। इस दौरान खेलते हुए इन सभी गेंदबाजों ने कुल 7-7 विकेट चटकाए हैं। वहीं नसीम शाह ने भारत के खिलाफ खेली 4 पारियों में 16.57 की गेंदबाजी औसत और 7.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh/Getty Images

जबकि भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी 4 पारियों में 17.57 की गेंदबाजी औसत और 7.85 की इकॉनमी रेट से पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की है। इसके अलावा हारिस रऊफ ने भी खेली 5 पारियों में 22.14 की गेंदबाजी औसत और 8.15 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं।

4. मोहम्मद आमिर, इरफान पठान और मोहम्मद नवाज :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भी संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज मोहम्मद आमिर, इरफान पठान और मोहम्मद नवाज का नाम आता है। इस दौरान इन सभी ने खेलते हुए भी 6-6 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आमिर ने भी खेली 3 पारियों में 8.66 की गेंदबाजी औसत और 4.72 की इकॉनमी रेट से ये विकेट लिए हैं।

Mohammad Aamir
Mohammad Aamir

जबकि भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज पठान ने भी खेली 3 पारियों में 11 की गेंदबाजी औसत और 6 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। इसके अलावा अन्य पाकिस्तानी गेंदबाज नवाज ने भी खेली 3 पारियों में 16.66 की गेंदबाजी औसत के साथ इन 6 विकटों को लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version