Most Wickets in T20I Cricket
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट दुनिया में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है जहां पर अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलता है बल्लेबाज जहां इस फॉर्मेट में लंबे-लंबे हिट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं तो वही गेंदबाज विकेट चटकाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। चलिए देखते हैं कि टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं।

Most Wickets in T20I Cricket: टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट क्रिकेट की दुनिया में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है जहां पर अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलता है इस फॉर्मेट को बल्लेबाजों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल माना जाता है इसके विपरीत दुनिया के कई गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में बड़े से बड़ा कमाल किया है। बल्लेबाज जहां इस फॉर्मेट में लंबे-लंबे हिट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं तो वहीं गेंदबाज विकेट झटक कर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं।
टीम साऊदी के नाम सबसे ज्यादा विकेट

इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालें गेंदबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टीम साऊदी का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 157 विकेट लिए हैं साऊदी के बाद बांग्लादेश के ऑलराउंडर साकिब अल हसन टी20 इंटरनेशनल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
Most Wickets in T20I
| T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट | ||||||
| खिलाड़ी | स्पैन | मैच | पारी | विकेट | बेस्ट | 4/5 विकेट |
| टीम साउथी (न्यूजीलैंड) | 2008-2023 | 122 | 119 | 157 | 5/18 | 1/2 |
| शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 2006-2023 | 117 | 115 | 140 | 5/20 | 5/2 |
| ईस सोढ़ी (न्यूजीलैंड) | 2014-2024 | 109 | 105 | 132 | 4/28 | 3/0 |
| राशिद खान (अफगानिस्तान) | 2015-2023 | 82 | 82 | 130 | 5/3 | 4/2 |
| लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) | 2006-2020 | 84 | 83 | 107 | 5/6 | 1/2 |
| आदिल राशिद (इंग्लैंड) | 2009-2023 | 104 | 100 | 107 | 4/2 | 2/0 |
| एमजे सैंटनर (न्यूजीलैंड) | 2015-2023 | 97 | 95 | 106 | 4/11 | 3/0 |
| मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) | 2015-2023 | 88 | 87 | 105 | 5/22 | 3/1 |
| शादाब खान (पाकिस्तान) | 2017-2023 | 92 | 88 | 104 | 4/8 | 3/0 |
| मार्क रिचर्ड अडायर (आयरलैंड) | 2019-2023 | 74 | 74 | 102 | 4/13 | 3/0 |
सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

Most Wickets in T20I Cricket: टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो उसमें सबसे ऊपर यजुवेंद्र चहल का नाम आता है जिनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं, वहीं भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, जिनके नाम 90 विकेट दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं सबसे तेज शतक

