IPL 2026 PBKS Full Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार पूरे सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, इस बार पहले फेज के 20 मैचों की ही घोषणा की गई है।
बीसीसीआई ने बुधवार, 11 मार्च 2026 को IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इस बार पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलेगी।
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स कुल 16 मैच खेलेगी, जिसमें से 8 मैच अपने घरेलू मैदान पर और 8 मैच विपक्षी टीमों के मैदान पर होंगे।
इस सीजन में दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। यहाँ हम आपको IPL 2026 में पंजाब किंग्स के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
ये है IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों का पूरा शेड्यूल
31 मार्च, 2026 (मंगलवार), शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लांपुर)
03 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार), शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)
06 अप्रैल, 2026 (सोमवार), शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता)
11 अप्रैल, 2026 (शनिवार), दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुल्लांपुर)
नोट: बाकी बचे हुए मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी।

