Friday, March 13

Most Wickets in T20I Cricket

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट दुनिया में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है जहां पर अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलता है बल्लेबाज जहां इस फॉर्मेट में लंबे-लंबे हिट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं तो वही गेंदबाज विकेट चटकाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। चलिए देखते हैं कि टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं। 

Most Wickets in T20I Cricket
Most Wickets in T20I Cricket/ Getty image

Most Wickets in T20I Cricket: टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट क्रिकेट की दुनिया में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है जहां पर अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलता है इस फॉर्मेट को बल्लेबाजों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल माना जाता है इसके विपरीत दुनिया के कई गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में बड़े से बड़ा कमाल किया है। बल्लेबाज जहां इस फॉर्मेट में लंबे-लंबे हिट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं तो वहीं गेंदबाज विकेट झटक कर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। 

टीम साऊदी के नाम सबसे ज्यादा विकेट

Most Wickets in T20I Cricket
Most Wickets in T20I Cricket/ Getty image

इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालें गेंदबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के अनुभवी  तेज गेंदबाज टीम साऊदी का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 157 विकेट लिए हैं साऊदी के बाद बांग्लादेश के ऑलराउंडर साकिब अल हसन टी20 इंटरनेशनल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Most Wickets in T20I

             T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
खिलाड़ी स्पैन  मैच  पारी  विकेट  बेस्ट  4/5 विकेट 
टीम साउथी (न्यूजीलैंड) 2008-2023 122 119 157 5/18 1/2
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 2006-2023 117 115 140 5/20 5/2
ईस सोढ़ी (न्यूजीलैंड) 2014-2024 109 105 132 4/28 3/0
राशिद खान (अफगानिस्तान) 2015-2023 82 82 130 5/3 4/2
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) 2006-2020 84 83 107 5/6 1/2
आदिल राशिद (इंग्लैंड) 2009-2023 104 100 107 4/2 2/0
एमजे सैंटनर (न्यूजीलैंड) 2015-2023 97 95 106 4/11 3/0
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) 2015-2023 88 87 105 5/22 3/1
शादाब खान  (पाकिस्तान) 2017-2023 92 88 104 4/8 3/0
मार्क रिचर्ड अडायर (आयरलैंड) 2019-2023 74 74 102 4/13 3/0

सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज 

Most Wickets in T20I Cricket
Most Wickets in T20I Cricket/ Getty image

Most Wickets in T20I Cricket: टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो उसमें सबसे ऊपर यजुवेंद्र चहल का नाम आता है जिनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं, वहीं भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, जिनके नाम 90 विकेट दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें:- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं सबसे तेज शतक

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version