Thursday, March 5

टी20 क्रिकेट, इस खेल के सबसे रोमांचक और कठिन फॉर्मेट में से एक है। इस फॉर्मेट को ग्लोबली प्रसिद्ध करने के चक्कर में इसमें लगातार बल्लेबाजों के फेवर में कंडीशन और रूल बनाये गए। जिसके चलते गेंदबाजों के लिए इस फॉर्मेट में कुछ ख़ास नहीं बचा हुआ है। जिसके बाद भी गेंदबाज लगातार नयी नयी चीजें अपना रहे है ताकि वो अपनी टीम को सफलता दिला सके, इसमें वो सफल भी हो रहे है।

इस फॉर्मेट में विकेट लेना काफी कठिन माना जाता है लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने, मुश्किल काम को भी आसान बना दिया है। तो चलिए जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लिए है।

इन गेंदबाजों ने टी20 अंतराष्ट्रीय में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

5. मुस्ताफ़िज़ुर रहमान

Mustafizur Rehman
Mustafizur Rehman

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफ़िज़ुर को डेब्यू किये हुए अभी एक दशक पूरा हुआ है और वो दिग्गजों की इस ख़ास सूची में अपनी जगह बना चुके है। उन्होंने अपनी कटर और स्लोवेर गेंदों से बल्लेबाजों को बखूबी चकमा दिया है। उनकी इन गेंदों का तोड़ अभी तक बल्लेबाज नहीं निकाल पा रहे है जिसके चलते वो इतने लम्बे समय से विकेट लेते जा रहे है।

मुस्ताफ़िज़ुर रहमान ने टी20 क्रिकेट में 111 मुकाबले खेले हैं जिसमें, उनके नाम 18.42 की औसत और 17.17 की स्ट्राइक रेट तथा 7.34 की इकॉनमी से 139 विकेट लिए है। इस दौरान उन्होंने 2 बार फाइफर भी लिया है।

4. शाकिब अल हसन

Shakib Al Hasan
Shakib Al Hasan

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकने की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते है। उन्होंने इस फॉर्मेट में ही नहीं बल्कि अन्य दो फॉर्मेट में भी अपनी टीम के लिए एक दशक सेज्यादा समय तक बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है।

शाकिब अल हसन ने टी20 क्रिकेट में 129 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 20.91 की औसत और 18.42 के स्ट्राइक रेट तथा 6.81 की इकॉनमी से 149 विकेट झटके है। इस दौरान वो 2 बार इस फॉर्मेट में पंजा खोलने में भी सफल हुए है।

3. ईश सोढ़ी

Ish Sodhi
Ish Sodhi

न्यूज़ीलैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में शुमार ईश सोढ़ी ने अपना जलवा टी20 क्रिकेट में भी दिखाया है। उन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वो उन चुनिंदा गेंदबाजों में से है जिन्होंने इस फॉर्मेट में स्पिन गेंदबाजों के लिए रास्ते खोलने का काम किया था। जिसके बाद ही, रिस्ट स्पिन गेंदबाजों को इस फॉर्मेट में ज्यादा मौका दिया जाने लगा था।

ईश सोढ़ी ने इस फॉर्मेट में 126 मुकाबले खेलते हुए 22.52 की औसत और 16.99 की इकॉनमी तथा 7.95 की इकॉनमी से 150 विकेट लिए है। उन्होंने इस दौरान 4 बार पारियों में 4 विकेट लिए है।

2. राशिद खान

rashid khan
rashid khan

अफ़ग़ानिस्तान के दिग्गज युवा गेंदबाज राशिद खान भी टी20 क्रिकेट में विकेट चटकाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते है। वो भले ही अफ़ग़ानिस्तान जैसे देश के लिए खेलते है जो हाल ही में क्रिकेट में उभरा है लेकिन, उनको खेलना अच्छे से अच्छे बल्लेबाज के लिए भी मुश्किल होता है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दुनियाभर में सभी लोग को काफी प्रभावित किया है। वो भले ही अभी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। लेकिन, जल्द ही वो साउदी को पछाड़कर पहले नंबर पर आ जायेंगे।

राशिद खान ने अफ़ग़ानिस्तान के लिए टी20 फॉर्मेट में 96 मुकाबले खेले है जिसमें उनके नाम 13.80 की औसत और 13.61 की स्ट्राइक रेट तथा 6 किए इकॉनमी से 161 विकेट लिए है।

1. टिम साउदी

tim southee
tim southee

न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी को भले ही उनकी टेस्ट क्रिकेट में धारदार गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता हो लेकिन, टी20 क्रिकेट में भी वो काफी सफल गेंदबाज है। वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने इस फॉर्मेट में भी ये दिखाया कि अगर अच्छे टप्पे पर गेंदबाजी की जाए, तो भी विकेट लिए जा सकते है।

टिम साउदी ने टी20 क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के लिए 126 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 22.38 की औसत और 16.78 के स्ट्राइक रेट तथा 8 की इकॉनमी से 164 विकेट लिए है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version