Thursday, March 19

वीमेंस क्रिकेट का क्रेज़ पिछले कुछ सालों में काफ़ी बढ़ा है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में तो सभी खेल प्रेमियों की नज़रें इसी पर होती हैं। जिसके चलते खिलाड़ियों पर दबाव भी काफ़ी बढ़ जाता है। बल्लेबाज़ मैच जिताते हैं जबकि गेंदबाज़ टूर्नामेंट जिताने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस वर्ल्ड कप में किन गेंदबाज़ों ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

इन गेंदबाजों ने लिए हैं वीमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

5. शबनम इस्माइल (Shabnam Ismail) – 36 विकेट

Shabnim Ismail
Shabnim Ismail

साउथ अफ्रीका की दिग्गज गेंदबाज़ शबनम इस्माइल वर्ल्ड कप में विकेट चटकाने के मामले में पाँचवें नंबर पर आती हैं। उन्होंने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के दम पर साउथ अफ्रीका को बहुत से मैच जिताए हैं।

शबनम न सिर्फ़ नई गेंद के साथ विकेट चटकाने में सफल होती हैं बल्कि पुरानी गेंद से भी वो अपनी कटर्स और बाउंसर के चलते बल्लेबाज़ों को सरप्राइज़ करने में माहिर हैं।

उन्होंने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए अब तक दमदार प्रदर्शन किया है और इस बार उनकी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना है, तो उनको अच्छा करना पड़ेगा। शबनम ने इस टूर्नामेंट में 25 मैच खेले हैं जिसमें 23.72 की औसत और 32.83 के स्ट्राइक रेट से 36 विकेट लिए हैं।

4. क्लेयर टेलर (Clare Taylor) – 36 विकेट

Clare Taylor
Clare Taylor

इंग्लैंड की तेज़ गेंदबाज़ क्लेयर टेलर ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी को काफ़ी प्रभावित किया था। भले ही इस दिग्गज खिलाड़ी के पास बहुत स्पीड नहीं थी लेकिन सटीक टप्पा था जो कि बल्लेबाज़ों को लगातार मुश्किल में डालता था।

Also Read: वीमेंस वर्ल्ड कप में खेली गयी टॉप 5 पारियां, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

यही नहीं, पुरानी गेंद से भी उनके पास काफ़ी अच्छे वेरिएशंस थे। वो बाउंसर और स्लो गेंदों से भी बल्लेबाज़ों को चकमा देती थीं और उनकी सरप्राइज़ यॉर्कर किसी का भी विकेट लेने के लिए काफ़ी थी। क्लेयर टेलर ने वर्ल्ड कप में 24 मुकाबलों में 13.94 की औसत और 39.80 के स्ट्राइक रेट से 36 विकेट लिए थे।

3. कैरोल होज (Carole Hodges) – 37 विकेट

Carole Hodges
Carole Hodges

इंग्लैंड की दिग्गज ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ कैरोल होज ने अपनी फिरकी से दुनिया भर के बल्लेबाज़ों को बहुत परेशान किया था। अपनी ड्रिफ्ट और टर्न के चलते उनको मारना काफ़ी मुश्किल होता था।

कैरोल होज ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में 24 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 14.86 की औसत से 37 विकेट दर्ज थे।

2. लिनेट फुलस्टोन (Lynette Fullston) – 39 विकेट

Lynette Ann Fullston
Lynette Ann Fullston

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज़ ने अपनी स्पिन के जादू से दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज़ों को चारों खाने चित्त किया है। वो न सिर्फ़ अपने एंगल का इस्तेमाल करती थीं बल्कि क्रीज़ का भी भरपूर लाभ उठाती थीं।

फुलस्टोन ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए लीड स्पिनर की भूमिका कई सालों तक निभाई थी। उनके दमदार प्रदर्शन के चलते टीम खिताब जीतने में सफल हुई है। इस दिग्गज गेंदबाज़ ने 20 मैचों में 11.94 की औसत और 32.17 की स्ट्राइक रेट से 39 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार पंजा भी खोला था।

1. झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) – 43 विकेट

Jhulan Goswami
Jhulan Goswami

भारत की दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने अपने प्रदर्शन से दुनियाभर के खिलाड़ियों को आकर्षित किया था। इस धाकड़ गेंदबाज़ ने लंबे समय तक भारत की गेंदबाज़ी का ज़िम्मा अपने कंधों पर उठाया था।

वह अकेले ही तेज़ गेंदबाज़ी की मशाल जलाए हुए थीं, जिसका नतीजा अब लोगों को देखने को मिल रहा है कि नए खिलाड़ी उनसे प्रेरित हो रहे हैं। झूलन गोस्वामी ने वर्ल्ड कप में भारत के लिए 34 मैचों में 21.74 की औसत और 37.74 के स्ट्राइक रेट से 43 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version