Saturday, March 21

Google News Sports Digest Hindi

MS Dhoni: 25 दिसंबर को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस पर खूब मस्ती की। इस सेलिब्रेशन के दौरान धोनी खुद सेंटा क्लॉस के अवतार में नजर आए। इस दौरान उन्होंने इसी रूप में अपनी बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों पर प्यार लुटाया।

MS Dhoni साक्षी धोनी ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें :-

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। उनकी इस पोस्ट पर सभी फैन्स ने कमेंट्स और लाइक्स की बारिश कर दी है। साक्षी धोनी (MS Dhoni) ने सोशल मीडिया पर कुल छह तस्वीरें शेयर की है।

Dhoni became Santa Claus on Christmas
image source via getty images

एक फोटो में धोनी (MS Dhoni) सेंटा की ड्रैस में गॉगल्स लगाए और लंबी दाढ़ी में हैं। वहीं उनकी कैप पर लिखा है मिस्टर माही। इस फोटो में उनकी (MS Dhoni) बेटी जीवा और पत्नी साक्षी हैं। इसके अलावा इन तीनों के पीछे क्रिसमस ट्री दिखाई दे रहा है। इसके अलावा दूसरी फोटो में बेटी जीवा उनके गले लगकर उन्हें चूमती हुई दिखाई दे रही हैं।

Dhoni became Santa Claus on Christmas
image source via getty images

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिसमस ट्री के पास बैठकर भी तस्वीरें खिंचवाई है। धोनी रांची के रातू इलाके में सिमलिया नामक जगह पर अपने फॉर्म हाउस में रहते हैं। वहीं अभी वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए संभवतः रांची से बाहर हैं। इसके अलावा उनकी (MS Dhoni) बेटी जीवा रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती हैं। जहां पर इस समय क्रिसमस और विंटर वेकेशन शुरू हो चुके है।

Dhoni became Santa Claus on Christmas
image source via getty images

आम तौर पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें बहुत कम डालते हैं। लेकिन वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए क्वालिटी समय जरूर निकालते हैं। वहीं उनकी पत्नी इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं। तभी तो वह प्रायः धोनी की गतिविधियों से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Dhoni became Santa Claus on Christmas
image source via getty images

इस समय तीनों आईसीसी ट्रॉफियां जीतने वाले और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके अलावा आईपीएल प्लेयर के तौर पर उन्होंने अपना सफर जारी रखा है। वहीं इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उनको रिटेन किया गया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version