Saturday, June 13

PSL Franchise Multan Sultans Mock Rohit Sharma in a Viral Video: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइज़ी मुल्तान सुल्तांस विवादों में घिर गई है। टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अप्रत्यक्ष रूप से मज़ाक उड़ाया गया है। इस वीडियो में मुल्तान सुल्तांस के मैस्कट को PSL ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाया गया, लेकिन बैकग्राउंड में रोहित शर्मा की पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस की आवाज़ सुनाई दी।

हालांकि, वीडियो को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश किया गया था, लेकिन क्रिकेट फैंस को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने इसे अपमानजनक करार देते हुए सोशल मीडिया पर जमकर विरोध जताया।

कई लोगों ने इसे दोहरे मापदंड का उदाहरण बताया, क्योंकि जब हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान की अंग्रेज़ी का मज़ाक उड़ाया था, तब पाकिस्तान में इसे बड़ा मुद्दा बनाया गया था। लेकिन अब जब रोहित शर्मा को निशाना बनाया गया, तो वही लोग चुप हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। भारतीय फैंस ने इसे ‘बेहूदा हरकत’, ‘शर्मनाक’ और “अप्रत्याशित” बताया। कई लोगों ने पाकिस्तान के दोहरे रवैये की आलोचना की और PSL फ्रेंचाइज़ी से माफी की भी मांग की।

कुछ ऐसी रही फैंस की प्रतिक्रियाएँ:

 

 

PSL 2025 की शुरुआत और विवादों की छाया

इस विवाद के बीच PSL 2025 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11 अप्रैल से शुरू होने वाला है। पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेंगी और 34 मुकाबलों के बाद 18 मई को फाइनल खेला जाएगा।

हालांकि, PSL के प्रशंसकों के बीच टूर्नामेंट को लेकर उत्साह बना हुआ है, लेकिन यह विवाद इवेंट की छवि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अब देखना होगा कि इस पर मुल्तान सुल्तांस या PSL के आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान आता है या नहीं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version