Wednesday, February 18

CSK vs MI: आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत इस बार 22 मार्च से हो रही है। इसके चलते हुए आगामी 23 मार्च को आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। जबकि इस लीग का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है।

rohit sharma
rohit sharma

इसके बाद फिर आने वाली 23 तारीख को आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के स्टेडियम में खेला जाएगा। अब जिसके लिए मुंबई इंडियंस टीम भी चेन्नई में पहुंच गई हैं।

चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखे MI के कप्तान हार्दिक पांड्या :-

मुंबई इंडियंस की टीम जब चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनको देखने के लिए वहां पर काफी ज्यादा संख्या में फैंस मौजूद थे। वहां पर इन सभी फैंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत टीम के सभी खिलाड़ियों का स्वागत भी किया।

rohit sharma
rohit sharma

इसके बाद जब मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे तो तब कप्तान हार्दिक सभी फैंस से हाथ मिलाते हुए भी दिखाई दे रहे थे। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि हार्दिक पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि उनपर एक मैच का बैन लगा हुआ है। अब उनकी गैर मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव इस टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे

IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड :-

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुरेन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद.

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड :-

रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, लिज़ाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version