CWG 2030: भारत ने साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेमों की मेजबानी के लिए बोली लगाई है। इस बीच अब भारत की इस बोली को भी स्वीकार कर लिया है। अगर इस दौरान भारत को मेजबानी मिलती है तो साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया जाएगा।

कॉमनवेल्थ गेमों की मेजबानी के लिए भारत ने लगाई बोली :-

2030 Commonwealth Games

भारत ने साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेमों की मेजबानी के लिए अपनी बोली पेश की है। इस बीच भारत के खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाने से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।

आईओए और गुजरात ने लगाई अपनी बोली :-

इस दौरान एक सूत्र ने बताया है कि भारतीय ओलंपिक संघ ने इसकी मेजबानी के लिए जरूरी दस्तावेज कुछ दिन पहले ही भेजे हैं। इस बीच सूत्र ने कहा है कि, “हां यह बात सच है। इन खेलों के लिए भारत की बोली आईओए और गुजरात राज्य द्वारा प्रस्तुत की गई है।

2030 Commonwealth Games

इससे पहले ही हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि अगर इस बार भारत की बोली को स्वीकार कर लिया जाता है और भारत को इन कॉमनवेल्थ गेमों की मेजबानी मिलती है तो तब इनका आयोजन भारत में गुजरात के अहमदाबाद में किया जाएगा।

आखिरी बार साल 2010 में की थी CWG की मेजबानी :-

Mansukh Mandaviya

इस बीच भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अभी हाल ही में कहा था कि हमारे देश भारत ने इन कॉमनवेल्थ गेमों की मेजबानी करने में अपनी रूचि दिखाई है। वहीं इससे पहले भारत ने आखिरी बार इन कॉमनवेल्थ गेमों की मेजबानी साल 2010 में की थी। लेकिन इस समय भारत का लक्ष्य केवल साल 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने पर लगा हुआ है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version