पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का शुरुआती हप्ता ख़त्म हो गया है। इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहे हैं। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री एलाउ नहीं है।
सीजन का 8वां मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन हेड टू हेड
मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच अब तक कोई मैच नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी।
कुल मैच: 0
मुल्तान सुल्तांस जीता: 0
हैदराबाद किंग्समैन जीता: 0
नो रिजल्ट: 0
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 1 अप्रैल को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन मैच?
मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।
मुल्तान सुल्तान
जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।
मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। बीबीएल में भी उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली थी और इस मैच में वो गेम चंगेर साबित हो सकते हैं।
कुसल परेरा
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा टी20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अपनी टीम को बहुत से मैच जिताये हैं। इसलिए इस मैच में वो खतरनाक साबित हो सकते है।







