Tuesday, February 17

अजीत वाडेकर 1974 में भारत के पहले वनडे कप्तान बने, वहीं फिलहाल भारत के कप्तान के रूप में शुभमन गिल को चुना गया है। अब तक कुल 28 खिलाड़ी भारतीय टीम की अगुवाई वनडे फॉर्मेट में कर चुके हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में एमएस धोनी, कपिल देव, रोहित शर्मा का नाम लिया जा सकता है।

भारत के सभी वनडे कप्तानों की लिस्ट

1. अजीत वाडेकर (1974)

भारतीय वनडे टीम के पहले कप्तान अजीत वाडेकर थे। उन्होंने कुल 2 मैचों में कप्तानी की, हालांकि दोनों ही मैच भारत हार गया था।

2. श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन (1975- 79)
वेंकटराघवन ने भारत के लिए 7 मैचों में कप्तानी की। इनमें से 6 में भारत को हार का सामना करना पड़ा और केवल 1 मैच में जीत मिली।

3. बिशन सिंह बेदी (1975- 1978)
बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारत ने 4 वनडे मैच खेले। इनमें से भारत को 1 में जीत और 3 में हार मिली।

4. सुनील गावस्कर (1980- 1985)

names-of-the-captains-of-the-indian-odi-team-since-1947
Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर ने 37 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। इस दौरान भारत ने 14 मैच जीते, 21 मैच हारे और 2 मैच बिना परिणाम के रहे।

5. गुंडप्पा विश्वनाथ (1980)
गुंडप्पा विश्वनाथ भारत के पाँचवें वनडे कप्तान बने, लेकिन वे केवल एक मैच में ही कप्तानी कर पाए। यह मैच भारत हार गया था।

6. कपिल देव (1982- 1992)
1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव ने अपने करियर में 74 वनडे मैचों में कप्तानी की। इनमें से भारत ने 39 मैच जीते और 33 में हार का सामना किया।

यह भी पढ़े: https://hindi.sportsdigest.in/cricket/dhoni-has-3-big-records-in-international-cricket-which-are-impossible-to-break/42941/

7. सईद किरमानी (1983)
सईद किरमानी को एक वनडे मैच में कप्तानी करने का मौका मिला, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा।

8. मोहिंदर अमरनाथ (1984)
1984 में मोहिंदर अमरनाथ एक वनडे मैच के लिए कप्तान बनाए गए, लेकिन यह मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।

9. रवि शास्त्री (1986- 1991)
रवि शास्त्री ने 11 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। इनमें से 4 में जीत और 7 में हार मिली। शास्त्री बाद में कमेंट्री और भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में भी सक्रिय रहे।

10. दिलीप वेंगसरकर (1987- 88)
भारत के 10वें वनडे कप्तान दिलीप वेंगसरकर थे। उनकी कप्तानी में भारत ने कुल 18 मैच खेले, जिनमें से 8 में जीत और 10 में हार मिली।

11. कृष्णमाचारी श्रीकांत (1989)
श्रीकांत ने एक वर्ष में भारत के लिए 13 वनडे मैचों में कप्तानी की। इनमें से भारत ने 4 जीते और 8 हारे।

12. मोहम्मद अजहरुद्दीन (1989- 1999)
अजहरुद्दीन ने 10 वर्षों में भारत की वनडे टीम की 174 मैचों में कप्तानी की। इनमें से भारत ने 90 मैच जीते और 76 में हार का सामना किया। उनका जीत प्रतिशत 51.72 रहा।

13. सचिन तेंदुलकर (1996- 1999)
सचिन तेंदुलकर ने 73 वनडे मैचों में कप्तानी की। इनमें से भारत ने 23 में जीत दर्ज की जबकि 43 में हार का सामना करना पड़ा।

14. अजय जडेजा (1998- 1999)
अजय जडेजा ने भारत के लिए 13 वनडे मैचों में कप्तानी की। इनमें से 8 में जीत और 5 में हार मिली।

15. सौरव गांगुली (1999- 2005)
गांगुली भारत के ऐसे दूसरे कप्तान बने जिन्होंने 100 से अधिक वनडे मैचों में कप्तानी की। उन्होंने 146 वनडे मैचों में टीम की अगुवाई की, जिसमें 76 में जीत और 65 में हार मिली। उनका जीत प्रतिशत 52.05 रहा।

16. राहुल द्रविड़ (2000- 2007)
राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 79 वनडे मैचों में कप्तानी की। इनमें से 42 में जीत और 33 में हार मिली। द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने 2007 वनडे वर्ल्ड कप खेला, जहां टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।

17. अनिल कुंबले (2002)
अनिल कुंबले ने एक वनडे मैच में भारत की कप्तानी की, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा।

18. वीरेंद्र सहवाग (2003- 2011)
वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 12 वनडे मैचों में कप्तानी की। इनमें से 7 में जीत और 5 में हार मिली।

19. एम.एस. धोनी (2007- 2018)

names-of-the-captains-of-the-indian-odi-team-since-1947
MS Dhoni

एमएस धोनी ने 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें से भारत ने 110 जीते और 74 हारे। उनका जीत प्रतिशत 55 रहा। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी जीता।

20. सुरेश रैना (2010- 2014)
सुरेश रैना भारत के 20वें वनडे कप्तान बने। उन्होंने 12 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 6 में जीत और 5 में हार मिली।

21. गौतम गंभीर (2010- 2011)
गौतम गंभीर ने भारत के लिए 6 वनडे मैचों में कप्तानी की और सभी मैचों में टीम ने जीत दर्ज की।

22. विराट कोहली (2013- 2021)

names-of-the-captains-of-the-indian-odi-team-since-1947
Virat Kohli

विराट कोहली ने कुल 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें से 65 में जीत और 27 में हार मिली। उनका जीत प्रतिशत 65.42 रहा। विराट अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं।

23. अजिंक्य रहाणे (2015)
अजिंक्य रहाणे ने 3 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की और तीनों मैचों में टीम ने जीत दर्ज की।

24. रोहित शर्मा (2017- सितंबर 2025 तक)

names-of-the-captains-of-the-indian-odi-team-since-1947
Virat Kohli and Rohit Sharma

रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम के 24वें कप्तान बने। उन्होंने 2017 में पहली बार कप्तानी संभाली। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता। रोहित अब टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं।

यह भी पढ़े: Rohit Sharma: सभी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े

25. शिखर धवन (2021- 2022)
शिखर धवन ने 12 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें से 7 में जीत और 3 में हार मिली।

26. केएल राहुल (2022- 2023)
केएल राहुल ने भारत के लिए 12 वनडे मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में भारत ने 8 मैच जीते और 4 में हार का सामना किया।

27. हार्दिक पंड्या (2023)

names-of-the-captains-of-the-indian-odi-team-since-1947
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या ने 2023 में 3 वनडे मैचों में कप्तानी की। इनमें से भारत ने 2 जीते और 1 में हार का सामना किया।

28. शुभमन गिल(2025)
शुभमन गिल को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है। टी20 फॉर्मेट में कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिनकी अगुवाई में भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला जीता।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version