न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू टी20 लीग को शुरू करने का मन बनाया हैं। दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बोर्ड अब अपनी नई टी20 लीग ‘NZ20’ शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस लीग को लांच करने का कारण न्यूजीलैंड में टी20 क्रिकेट को और मजबूत बनाना तथा खिलाड़ियों को बेहतर मौके देना है।
न्यूज़ीलैंड में शुरू होगी नयी टी20 लीग
न्यूज़ीलैंड में पिछले दो दशक से ज्यादा से ‘सुपर स्मैश’ टूर्नामेंट खेला जा रहा है, लेकिन यह सिर्फ घरेलू टूर्नामेंट हैं। बदलते क्रिकेट और आईपीएल जैसी लीग्स की सफलता को देखते हुए अब बदलाव जरूरी माना जा रहा है।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट की चेयरपर्सन डायना पुकेतापु-लिंडन ने बताया कि बोर्ड ने बिग बैश लीग में संभावित विस्तार और नई लीग शुरू करने जैसे विकल्पों पर विचार किया है। अंततः घरेलू पहचान को बनाए रखते हुए एक नई फ्रेंचाइजी लीग लॉन्च करने पर सहमति बनी।
युवाओ को मौका दिलाने के लिए हैं शुरू की जा रही हैं लीग
उन्होंने कहा कि यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक उत्साहजनक दौर है और बोर्ड ऐसा मॉडल चाहता है जो खेल और खिलाड़ियों दोनों के हित में हो। NZ20 लीग से न सिर्फ बोर्ड और खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच भी मिलेगा।
हालांकि इस योजना पर अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है। फिलहाल बोर्ड की प्राथमिकता NZ20 के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को पूरा करना है। मीडिया ख़बरों के मुताबिक न्यूजीलैंड अपनी एक मजबूत पहचान बनाना चाहता हैं जिसकी वजह से वह इस लीग को लांच करना चाहता है।
न्यूज़ीलैंड वीमेंस टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने और मेंस टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने इस ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाया है। ऐसे में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी नई लीग को इंटरनेशनल लेवल स्तर पर लांच करना चाहता है।

