Google News Sports Digest Hindi

New Zealand cricket team: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। वहीं साल 1988 के बाद से यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand cricket team) को भारतीय सरजमीं पर किसी टेस्ट मैच में जीत मिली है। भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand cricket team) को अभी तक केवल 3 मुकाबलों में ही जीत मिली है। तभी तो आइए ऐसे में जानते है कि कब-कब न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को भारत में जीत मिली है।

साल 1969 में पहली बार जीती थी New Zealand cricket team :-

साल 1969 में न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) को पहली बार भारतीय धरती पर किसी टेस्ट मैच में जीत मिली थी। तब नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 319 रन बनाए थे। वहीं इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 257 रन ही बना पाई थी।

New Zealand cricket team and india
image source vis getty images

तब न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 214 रन बनाए थे। तब उन्होंने भारतीय टीम के लिए 277 रन का लक्ष्य दिया। था। लेकिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 109 रनों पर ही आल आउट हो गई थी। इस तरह से न्यूजीलैंड की टीम तब इस मुकाबले को 167 रन से जीत गई थी।

साल 1988 में मिली New Zealand cricket team को दूसरी जीत :-

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को साल 1988 में भारतीय धरती पर अपनी दूसरी जीत हासिल हुई थी। तब यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) ने अपनी पहली पारी में 236 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 234 रन बनाए थे।

indian cricket team
image source vis getty images

तब कीवी टीम के तरफ से रिचर्ड हेडली ने 6 विकेट लिए थे। वहीं इस मुकाबले की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) ने 279 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम ने भारतीय टीम को 282 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 145 रन पर ही आल आउट हो गई थी। इस तरह से तब भारतीय टीम इस मुकाबले को 136 रनों से हार गई थी।

New Zealand cricket team ने अब 36 साल बाद जीता टेस्ट मैच :-

इस जारी टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय टीम को पहली पारी में केवल 46 रनों पर ही आल आउट कर दिया था। वहीं इसके जवाब में न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) ने अपने बल्लेबाज रचिन रविंद्र के शानदार शतक (134) की मदद से 402 रन बना दिए।

New Zealand cricket team
image source vis getty images

इसके बाद फिर भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए। लेकिन फिर भी भारतीय टीम की को जीत के लिए यह रन काफी नहीं थे। इसके बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand cricket team) को केवल 107 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने अपने दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version